Inmobi lays off : भारत के पहले यूनिकॉर्न स्टार्टअप इनमोबी ने 2023 की शुरुआत में ही अपने 50 से 70 तक कर्मचारियों को निकाल दिया है। यह छंटनी इनमोबी के साथ-साथ उसके दूसरे बिजनेस ग्लांस (Glance) से भी की गई है। ग्लांस लॉक स्क्रीन बेस्ड कंटेंट सर्विसेज उपलब्ध कराती है। बिजनेस स्टैंडर्ड ने एक सूत्र के हवाले से यह खबर दी है। इस संबंध में समाचार पत्र की तरफ से भेजे गए ईमेल पर दी प्रतिक्रिया में Inmobi ने कहा कि वह “सालाना आधार पर मौजूदा टैलेंट का मूल्यांकन करती है और फिर उसके आधार पर फैसला करती है।”
