आने वाले दो-तीन दशक इंडिया के होंगे। डिजिटल, सप्लाई चेन और एनर्जी ट्रांसमिशन में आए बदलावों ने इंडिया के लिए बड़े मौके पैदा किए हैं। यह कहना है टाटा संस (Tata Sons) के चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन (Natrajan Chandrasekaran) का। उनका मानना है कि जियोपॉलिटिक्स की मौजूदा तस्वीर भी इंडिया के लिए पक्ष में है। इस वक्त विदेश और देश में हमारे लिए बड़े मौके हैं। इंडिया ऐसा देश है, जहां टैलेंट भरपूर उपलब्ध है। यह कहना सही होगा कि यह और अगले कुछ दशक इंडिया के होंगे। मेरा मानना है कि यह समय ऐसा है, जब लोग बड़े सपने देख सकते हैं और उसे हासिल कर सकते हैं। चंद्रशेखर ने यह भी बताया कि उन्होंने अपने अनुभव से किस तरह नई चीजें सीखी और किस तरह उन्हें अपनी लीडरशिप स्टाइल में इससे मदद मिली। उन्होंने बिजनेस खड़ा करने के मौजूदा कल्चर के बारे में भी अपनी राय रखी। खासकर स्टार्टअप्स के मामले में जहां चीजें वैल्यूएशंस (Valuations) से तय होती हैं न कि हेल्दी कैश फ्लो से।
