Tiger Global की हिस्सेदारी वाली Spinny सभी एंप्लॉयीज को देगी ESOP

स्पिनी की शुरुआत 2015 में हुई थी। यह कंपनी 22 शहरों में मौजूद है। इसके 36 कार हब हैं। पिछले साल मशहूर क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने इस कंपनी में रणनीतिक निवेश किया था

अपडेटेड Oct 04, 2022 पर 10:14 AM
Story continues below Advertisement
स्पिनी ने 4 अक्टूबर (मंगलवार) को बताया है कि उसके सभी एंप्लॉयीज ईसॉप प्लान के हिस्सा होंगे। इस प्लान के तहत हर रोल और पद पर काम करने वाले एंप्लॉयी शामिल किए जाएंगे।

Spinny ने अपने सभी एंप्लॉयीज के लिए एंप्लॉयी स्टॉक ओनरशिप प्लान (ESOP) लॉन्च किया है। इससे स्पिनी उन कंपनियों की लिस्ट में शामिल हो गई है, जो टैलेंट को अट्रैक्ट करने के लिए फिर से ESOP प्लान लॉन्च कर रही हैं। स्पिनी में टाइगर ग्लोबल का निवेश है। स्पिनी यूज्ड कार रिटेलिंग बिजनेस में है।

स्पिनी ने 4 अक्टूबर (मंगलवार) को बताया है कि उसके सभी एंप्लॉयीज ईसॉप प्लान के हिस्सा होंगे। इस प्लान के तहत हर रोल और पद पर काम करने वाले एंप्लॉयी शामिल किए जाएंगे। कंपनी ब्लू-कॉलर वर्कर्स को भी अपने शेयर जारी करेगी।

यह भी पढ़ें : कश्मीर फाइल फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने खरीदा मुंबई में अपार्टमेंट, 17.9 करोड़ में ली प्रॉपर्टी


Spinny ने पिछले साल दिसंबर में 1.2 करोड़ डॉलर का ईसॉप बायबैक किया था। इसमें कंपनी ने अपने शुरुआती एंप्लॉयीज से शेयर बायबैक किए थे। इनमें ब्लू-कॉलर एंप्लॉयीज भी शामिल थे।

स्पिनी के फाउंडर और सीईओ नीरज सिंह ने कहा, "शुरुआत से ही हमारा फोकस हेल्दी वर्किंग सिस्टम बनाने पर रहा है। हम ऐसा वैल्यू सिस्टम बनाना चाहते हैं, जिसमें हम सभी टीम मेंबर्स के बीच भरोसे का संबंध कर सके।"

उन्होंने कहा कि हमारी रिवॉर्ड फिलॉस्फी मॉडर्न थिंकिंग पर आधारित है, और करुणा, टीम वर्क और शेयर्ड ओनरशिप की भावना से प्रेरित है। हमारे लिए कस्मटर्स के लिए सही सॉल्यूशन पेश करने और टीम मेंबर्स के लिए वैल्यू क्रिएट करने से जरूरी दूसरी कोई चीज नहीं है।

स्पिनी की शुरुआत 2015 में हुई थी। यह कंपनी 22 शहरों में मौजूद है। इसके 36 कार हब हैं। पिछले साल मशहूर क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने इस कंपनी में रणनीतिक निवेश किया था। कंपनी का दावा है कि स्पिनी की हर कार 200 प्वाइंट चेकलिस्ट से गुजरती है।

कंपनी का दावा है कि कस्टमर्स खरीदने के पांच दिन के अंदर कार रिटर्न कर सकते हैं। उन्हें इस बारे में कोई सवाल नहीं पूछा जाएगा। उनके पैसे वापस कर दिए जाएंगे। कंपनी वन-ईयर ऑफ्टर सेल्स वारंटी भी ऑफर करती है।

स्पिनी ने अबुधाबी के ए़डीक्यू से 25 करोड़ डॉलर का फंड जुटाया था। उसने टाइगर ग्लोबल मैनेजमेंट, एवेनिर ग्रोथ, फिरोज दीवान की एरिना होल्डिंग्स और थिंक इनवेस्टमेंट्स से भी फंड जुटाया है। इसके लिए कंपनी की वैल्यू 1.8 अरब डॉलर लगाई गई थी। यह यूनिकॉर्न बनने वाली इंडिया की चौथी कार रिटेलर है। इससे पहले Cars24, CarDekho और Droom यूनिकॉर्न बन चुकी हैं।

Rakesh Ranjan

Rakesh Ranjan

First Published: Oct 04, 2022 9:38 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।