सुनील मित्तल और वारबर्ग पिनकस Haier India में हिस्सेदारी खरीदने के करीब, इस महीने हो सकता है डील का ऐलान

मित्तल और पिनकस मिलकर हायर इंडिया में 49 फीसदी हिस्सेदारी खरीद सकते हैं। हायर स्मार्ट होम अपनी इंडियन इकाई में 49 फीसदी हिस्सेदारी बनाए रखेगी। इंडियन मार्केट में हायर का मुकाबला LG, Samsung जैसी दिग्गज कंपनियों से है

अपडेटेड Jun 06, 2025 पर 6:10 PM
Story continues below Advertisement
मित्तल अपने फैमिली ऑफिस के जरिए यह डील करना चाहते हैं। उनका पिनकस के साथ पुराना रिश्ता रहा है।

भारती एंटरप्राइजेज के चेयरमैन सुनील मित्तल और पीई फर्म वारबर्ग पिनकस चाइनीज कंज्यूमर अप्लायंसेज कंपनी हायर स्मार्ट होम की इंडियन यूनिट में बड़ी हिस्सेदारी खरीद सकते हैं। मित्तल और पिनकस इस बारे में चाइनीज कंपनी से बातचीत कर रहे हैं। इस मामले से जुड़े कई लोगों ने मनीकंट्रोल को इस बारे में बताया है। एक सूत्र ने बताया कि एक्सक्लूसिविटी पीरियड अभी खत्म नहीं हुआ है।

इस महीने हो सकता है डील का ऐलान

इस डील का औपचारिक ऐलान इस महीने हो सकता है। इससे पहले कई दूसरे इनवेस्टर्स ने हायर स्मार्ट होम की इंडियन इकाई (Haier India) में हिस्सेदारी खरीदने में दिलचस्पी दिखाई थी, लेकिन डील के स्ट्रक्चर को लेकर बात आगे नहीं बढ़ सकी। सूत्र ने बताया कि  बाकी 2 फीसदी हिस्सेदारी एंप्लॉयीज के पास होगी।


हायर इंडिया पर पेरेंट कंपनी और कंसोर्शियम का कंट्रोल होगा

हायर की इंडियन इकाई पर पेरेंट कंपनी और कंसोर्शियम (मित्तल और पिनकस) का नियंत्रण होगा। उन्हें कंपनी के बोर्ड में भी जगह मिलेगी। इस डील से जुड़े एक दूसरे व्यक्ति ने कहा, "हायर की सप्लाई चेन स्ट्रॉन्ग है। हर कैटेगरी में इसकी अच्छी बाजार हिस्सेदारी है।" बताया जाता है कि मित्तल अपने फैमिली ऑफिस के जरिए यह डील करना चाहते हैं। उनका पिनकस के साथ पुराना रिश्ता रहा है।

दो साल में आईपीओ पेश कर सकती है हायर इंडिया

वारबर्ग पिनकस Bharti Airtel के शुरुआती निवेशकों में से एक है। मित्तल और पिनकस ने हायर की इंडियन कंपनी में लंबे समय तक अपनी हिस्सेदारी बनाए रखना चाहते हैं। एक तीसरे व्यक्ति ने बताया, "इनवेस्टमेंट बैंक सिटी इस डील में सेल साइड एडवाइजर है। हायर की इंडियन इकाई का आईपीओ पेश करने का प्लान है। अगले दो साल वह आईपीओ पेश कर सकती है।"

यह भी पढ़ें: बैंकिंग सेगमेंट में भी उतरेगी Zerodha, पूरी तरह से फाइनेंशियल सर्विसेज ग्रुप में तब्दील होना चाहती है कंपनी

हायर का मुकाबले इंडिया में एलजी और सैमसंग से

इस बारे में ज्यादा जानकारी हासिल करने के लिए भेजे गए ईमेल के जवाब हायर और भारती एयरटेल ने नहीं दिए। वारबर्ग पिनकस और सिटी ने भी इस मामले में कुछ कहने से इनकार कर दिए। इससे पहले आई खबरों में Haier Appliances India की वैल्यूएशन करीब 2 अरब डॉलर लगाई गई थी। इंडियन मार्केट में हायर का मुकाबला LG, Samsung जैसी दिग्गज कंपनियों से है। 8 मई को ब्लूमबर्ग ने खबर दी थी कि मितल और पिनकस की टीम हायर इंडिया में हिस्सेदारी खरीदने की बातचीत के अंतिम दौर में है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक, मित्तल और उनके परिवार का नेटवर्थ 28 अरब डॉलर है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।