ऑनलाइन फूड डिलीवर करने वाली कंपनी Swiggy ने घोषणा की है कि वित्त वर्ष 2023 की मार्च तिमाही में उसका फूड-डिलीवरी बिजनेस प्रॉफिटेबल हो गया है। Zomato के तिमाही नतीजों की घोषणा से एक दिन पहले Swiggy ने यह जानकारी दी है। 18 मई को एक ब्लॉग-पोस्ट में स्विगी के को-फाउंडर और सीईओ Sriharsha Majety ने कहा, "स्विगी अपनी शुरुआत के नौ साल से भी कम समय में प्रॉफिटेबल बनने वाले बहुत कम ग्लोबल फूड डिलीवरी प्लेटफार्मों में से एक बन गया है।" मजेटी की यह घोषणा स्विगी के निवेशक इंवेस्को और बैरन कैपिटल द्वारा पिछले कुछ हफ्तों में बेंगलुरु स्थित स्टार्टअप में अपनी हिस्सेदारी को कम करने के बाद आया है।
