Get App

TCS के 70% एंप्लॉयीज के लिए खुशखबरी! मिलेगा 100% वैरिएबल पे

IT सेक्टर की अन्य बड़ी कंपनियों की बात करें तो इन्फोसिस और विप्रो ने पहली तिमाही में 80 प्रतिशत वैरिएबल पे दिया था। 12 अक्टूबर को TCS के शेयर में गिरावट देखी जा रही है। इसके पीछे कंपनी के दूसरी तिमाही नतीजे उम्मीद के अनुरूप न रहने को मुख्य कारण बताया जा रहा है। जुलाई-सितंबर) में TCS का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 8.7 प्रतिशत बढ़कर 11,342 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 12, 2023 पर 10:47 AM
TCS के 70% एंप्लॉयीज के लिए खुशखबरी! मिलेगा 100% वैरिएबल पे
TCS ने FY24 की अप्रैल-जून तिमाही में भी 100 प्रतिशत वैरिएबल पे दिया था।

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (Tata Consultancy Services or TCS) उन कर्मचारियों को FY24 की दूसरी तिमाही (July-September) के लिए 100 प्रतिशत वैरिएबल पे देगी, जिनके पेआउट्स कंपनी की परफॉरमेंस से जुड़े हुए हैं। इस ​लिहाज से टीसीएस की 70 प्रतिशत वर्कफोर्स को फुल वैरिएबल पे मिलेगा। कंपनी के जुलाई-सितंबर तिमाही परिणामों की घोषणा के बाद टीसीएस के चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर मिलिंद लक्कड़ ने कहा है कि कंपनी अपनी 70% वर्कफोर्स को 100% वैरिएबल पे देने जा रही है। बाकी कर्मचारियों का वैरिएबल पे, बिजनेस यूनिट की परफॉरमेंस पर बेस्ड है। इसलिए उन्हें इसका भुगतान बिजनेस यूनिट की परफॉरमेंस के आधार पर किया जाएगा।

कंपनी ने FY24 की अप्रैल-जून तिमाही में भी 100 प्रतिशत वैरिएबल पे दिया था। आईटी सेक्टर की अन्य बड़ी कंपनियों की बात करें तो इन्फोसिस और विप्रो ने पहली तिमाही में 80 प्रतिशत वैरिएबल पे दिया था। टीसीएस ने पहली तिमाही की वेतन वृद्धि भी पूरी कर ली है, जबकि इन्फोसिस, विप्रो और एचसीएलटेक जैसी कंपनियों के लिए इसमें देरी हुई है।

दूसरी तिमाही में 6,000 से अधिक लोगों ने छोड़ा साथ

जुलाई-सितंबर तिमाही में 6,000 से अधिक लोगों ने TCS का साथ छोड़ा। लक्कड़ ने बताया कि कंपनी ने अपनी नियुक्तियों की संख्या को फिर से व्यवस्थित किया है, जिससे पिछली तिमाही के अंत से कर्मचारियों की संख्या में गिरावट आई है। लेकिन अब कर्मचारियों का TCS छोड़कर जाना कम हुआ है। ब्राइट फ्रेशर्स को सक्रिय रूप से काम पर रखने और उन्हें सही स्किल्स के साथ ट्रेन करने में निवेश करने की हमारी रणनीति सफल हो रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें