Tata Consumer तीन सब्सिडियरी कंपनियों का करेगी विलय, जानिए क्या है प्लान

TCPL ने कहा कि टाटा ग्रुप की FMCG कंपनी के बोर्ड ने आज मंगलवार को कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली तीनों सब्सिडियरी कंपनियों के विलय को मंजूरी दे दी है। आज 1 नवंबर को टाटा कंज्यूमर्स प्रोडक्ट्स लिमिटेड के शेयरों में 0.47 फीसदी की तेजी आई है और यह स्टॉक 904.75 रुपये के भाव पर बंद हुआ है

अपडेटेड Nov 01, 2023 पर 8:18 PM
Story continues below Advertisement
TCPL ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली तीन सब्सिडियरी कंपनियों के विलय का ऐलान किया है।

टाटा कंज्यूमर्स प्रोडक्ट्स लिमिटेड (TCPL) ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली तीन सब्सिडियरी कंपनियों के विलय का ऐलान किया है। इन कंपनियों में नौरिशिको बेवरेज, टाटा स्मार्टफूड्ज और टाटा कंज्यूमर साउलफुल शामिल हैं। कंपनी ने कहा कि रिसोर्सेज का बेहतर इस्तेमाल करने और कंप्लायंस जरूरतें घटाने के लिए यह विलय किया जा रहा है। आज 1 नवंबर को टाटा कंज्यूमर्स प्रोडक्ट्स लिमिटेड के शेयरों में 0.47 फीसदी की तेजी आई है और यह स्टॉक 904.75 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।

TCPL का बयान

TCPL ने कहा कि टाटा ग्रुप की FMCG कंपनी के बोर्ड ने आज मंगलवार को कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली तीनों सब्सिडियरी कंपनियों के विलय को मंजूरी दे दी है। TCPL ने कहा, “कंबाइंड बिजनेस में इन कंपनियों के रिसोर्सेज का अधिक प्रभावी इस्तेमाल होगा, लागत और खर्च में कमी आएगी और काम का दोहराव खत्म होगा।"


कंपनी ने आगे कहा, “यह स्कीम सब्सिडियरी कंपनियों और मूल कंपनी के लाभ के लिए प्रस्तावित है और इससे शेयरधारकों, लेनदारों, कर्मचारियों और सभी संबंधित लोगों को फायदा होगा।” इस योजना में पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनियों का होल्डिंग कंपनी के साथ विलय शामिल है। TCPL ने यह भी  कहा कि यह स्कीम जरूरी वैधानिक और रेगुलेटरी अप्रुवल के अधीन है, जिसमें नेशलन कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) द्वारा मंजूरी भी शामिल है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।