Credit Cards

टाटा ग्रुप की बड़ी छलांग, पहली बार कोई भारतीय कंपनी विदेश में बना रही डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग यूनिट

Tata Group News: डिफेंस सेक्टर में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है और अब इसने नया माइलस्टोन बनाने की राह पर कदम बढ़ा दिया है। दरअसल बात ये है कि टाटा की यह कंपनी विदेश में डिफेंस मैनुफैक्चरिंग फैसिलिटी सेटअप करने वाली है जो कि देश के बाहर किसी भारतीय कंपनी की डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी होगी। जानिए यहां कहां बन रहा है और इसमें क्या तैयार होगा?

अपडेटेड Sep 23, 2025 पर 1:04 PM
Story continues below Advertisement
व्हील्ड आर्मर्स प्लेटफॉर्म एक लड़ाई वाहन है जिसे टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स और DRDO (डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन) ने मिलकर डिजाइन किया है। (Image Source: Company website)

Tata Group News: टाटा ग्रुप की एक कंपनी टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स (TAS) मोरक्को में एक मैनुफैक्चरिंग फैसिलिटी सेटअप करने वाली है। खास बात ये है कि पहली बार ऐसा होगा, जब भारत की कोई कंपनी विदेशी धरती पर डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी सेटअप करेगी। टाटा की इस मैन्युफैक्चरिंग कंपनी का उद्घाटन रक्षा मंत्रा राजनाथ सिंह करेंगे। वह 22 सितंबर से उत्तर अफ्रीकी देश मोरक्को के दो दिनों के दौरे पर हैं। विदेशी धरती पर पहली डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी इस क्षेत्र में भारत के बढ़ते वैश्विक दबदबे को दिखाता है। यह मेक इन इंडिया (Make in India) से मेक फॉर द वर्ल्ड (Make for the World) की तरफ बड़ा कदम है।

क्या होगा Tata की इस विदेशी फैसिलिटी में?

टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स अफ्रीकी महाद्वीप के मोरक्को में देश के पहली डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग यूनिट बना रही है। मोरक्को के बेरेचिड (Berrechid) में स्थित इस फैसिलिटी में व्हील्ड आर्मर्ड प्लेटफॉर्म (WhAP) तैयार होगा। व्हील्ड आर्मर्स प्लेटफॉर्म एक लड़ाई वाहन है जिसे टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स और DRDO (डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन) ने मिलकर डिजाइन किया है। आठ पहियों वाली यह गाड़ी ज़मीन और पानी पर चल सकती है। साथ ही यह बैलिस्टिक और बारूदी सुरंगों को लेकर भी एडवांस लेवल की सुरक्षा देती है।


Tata Advanced Systems के बारे में

टाटा ग्रुप की हैदराबाद में स्थित टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स ट्रक, टैंक और ड्रोन बनाती है। इसके अलावा यह लड़ाकू विमानों के इंजन बनाने वाली कंपनियों को पार्ट्स और एसेंबली लाइन भी मुहैया कराती है।

India-Morocco Defence Pact: किन बातों पर बनी सहमति?

अब बात करते हैं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के मोरक्को दौरे की तो दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग बढ़ाने का समझौता हुआ है। दोनों देशों ने आतंकवाद से लड़ाई, समुद्री सुरक्षा, साइबर सुरक्षा और शांति स्थापित करने की कोशिशों में सहयोग बढ़ाने के लिए एक व्यापक रोडमैप पर भी सहमति जताई। मोरक्को के रक्षा मंत्री अब्देलतिफ लौडियि (Abdeltif Loudiyi) से मुलाकात के बाद राजनाथ सिंह ने X (पूर्व नाम Twitter) पर लिखा कि डिफेंस सेक्टर में सहयोग को लेकर एक एमओयू पर साइन हुआ है। राजनाथ सिंह ने मोरक्को के रक्षा मंत्री को भारत आने का न्यौता भी दिया ताकि दोनों देशों के बीच डिफेंस साझेदारी को और बढ़ाने पर चर्चा हो सकी।

उन्होंने मोरक्को की राजधानी में स्थित भारतीय दूतावास में एक नए डिफेंस विंग के उद्घाटन का भी ऐलान किया। उन्होंने मोरक्को को आश्वस्त किया कि भारतीय कंपनियां मोरक्को के सेना की जरूरतों को पूरा करने के लिए अच्छी स्थिति में हैं। बता दें कि पहली बार भारत के रक्षा मंत्री मोरक्को के दौरे पर गए हैं। वर्ष 2015 में भारत में राजा मोहम्मद VI की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद से भारत और मोरक्को के बीच संबंधों में तेजी आई है।

Jaro Institute IPO: खुल गया ₹450 करोड़ का आईपीओ, निवेश से पहले जान लें ये 10 अहम बातें

Moneycontrol Hindi News

Moneycontrol Hindi News

First Published: Sep 23, 2025 1:02 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।