टाटा ग्रुप (Tata Group) सेमीकंडक्टर असेंबली और टेस्ट यूनिट लगाने के लिए तमिलनाडु, कर्नाटक और तेलंगाना में करीब 300 मिलियन डॉलर का भारी भरकम निवेश कर सकता है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, टाटा ग्रुप इन तीनों राज्यों में सेमीकंडक्टर असेंबली और टेस्ट यूनिट लगाने के लिए वहां की सरकारों से बातचीत कर रहा है। इससे करीब 4,000 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।
