टाटा ग्रुप (Tata Group) एक बार फिर देश के सबसे वैल्यूएबल ब्रांड के रूप में उभरा है। 26.38 अरब डॉलर के ब्रांड वैल्यू के साथ टाटा ग्रुप ने यह उपलब्धि हासिल की है। यह नई रैंकिंग ब्रांड फाइनेंस (Brand Finance) ने जारी की है। ग्रुप की वैल्यू में 2022 की तुलना में 2023 में 10.3 फीसदी की ग्रोथ देखी गई है। इसके साथ ही यह 25 अरब डॉलर से अधिक के वैल्यूएशन वाला एकमात्र भारतीय ब्रांड बन गया है। खास बात यह है कि टाटा ग्रुप एकमात्र भारतीय ब्रांड है जो ब्रांड फाइनेंस ग्लोबल 500 2023 के टॉप 100 में शामिल हैं।