पीरामल फाइनेंस (पहले नाम पीरामल एंटरप्राइजेज) ने श्रीराम जनरल इंश्योरेंस कंपनी में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस बार पीरामल फाइनेंस के साथ केकेआर भी श्रीराम जनरल इंश्योरेंस में अपनी हिस्सेदाीर बेचना चाहती है। इस मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि रॉथ्सचाइल्ड और अंबिट कैपिटल को इस डील के लिए बैंकर्स नियुक्त करने का फैसला हो गया है।
