Get App

Tech Mahindra Q2 results: आईटी कंपनी का मुनाफा 4.5% गिरा, शेयरधारकों को मिलेगा डिविडेंड का तोहफा

Tech Mahindra Q2 results: आईटी कंपनी टेक महिंद्रा का दूसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट 4.5% गिरकर ₹1,195 करोड़ रहा। रेवेन्यू में बढ़त दिखी। कंपनी ने डिविडेंड का भी ऐलान किया है। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Oct 14, 2025 पर 7:15 PM
Tech Mahindra Q2 results: आईटी कंपनी का मुनाफा 4.5% गिरा, शेयरधारकों को मिलेगा डिविडेंड का तोहफा
Tech Mahindra के शेयर नतीजों के ऐलान से पहले NSE पर 1.2% बढ़कर ₹1,469 प्रति शेयर पर बंद हुए।

Tech Mahindra Q2 results: आईटी कंपनी टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) ने वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी के नेट प्रॉफिट में 4.5% की गिरावट दर्ज की, जो ₹1,195 करोड़ रहा।

टेक महिंद्रा का ऑपरेशंस से रेवेन्यू 5.1% बढ़कर ₹13,995 करोड़ हो गया। यह बढ़त मुख्य रूप से बैंकिंग और मैन्युफैक्चरिंग वर्टिकल्स की मजबूती के कारण हुई। वहीं, अमेरिका के टैरिफ और वीजा नियमों में कड़ाई के चलते कुछ जोखिम भी थे। पिछली तिमाही की तुलना में नेट प्रॉफिट और रेवेन्यू क्रमशः 4.7% और 4.8% बढ़े हैं।

इंटरिम डिविडेंड की घोषणा

टेक महिंद्रा ने ₹15 प्रति शेयर का इंटरिम डिविडेंड घोषित किया है। इसकी रिकॉर्ड डेट 21 अक्टूबर तय की गई है। इसका मतलब है कि इस दिन तक टेक महिंद्रा के शेयरधारक रहने वाले निवेशक डिविडेंड के हकदार होंगे। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, 'इंटरिम डिविडेंड बुधवार, 12 नवंबर 2025 तक दिया जाएगा।'

सब समाचार

+ और भी पढ़ें