Tata International ने राजीव सिंघल को बनाया मैनेजिंग डायरेक्टर, जानिए डिटेल

Tata International के चेयरमैन नोएल एन टाटा ने कहा, हमें भरोसा है कि उनके लीडरशिप में टाटा इंटरनेशनल अपने ग्रोथ के अगले चरण में नई ऊंचाइयों को छुएगा।" बयान के अनुसार, सिंघल टाटा स्टील से ट्रांसफर होकर अपने नए पद पर 36 साल से अधिक का अनुभव लेकर आए हैं

अपडेटेड Apr 01, 2024 पर 3:15 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
टाटा ग्रुप की ग्लोबल ट्रेडिंग और डिस्ट्रीब्यूशन आर्म टाटा इंटरनेशनल ने राजीव सिंघल को अपना मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) नियुक्त किया है।

Tata International : टाटा ग्रुप की ग्लोबल ट्रेडिंग और डिस्ट्रीब्यूशन आर्म टाटा इंटरनेशनल ने राजीव सिंघल को अपना मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) नियुक्त किया है। कंपनी ने आज 1 अप्रैल को यह जानकारी दी। टाटा इंटरनेशनल ने एक बयान में कहा कि सिंघल की नए पद पर नियुक्ति 1 अप्रैल से प्रभावी हो गई है। वे आनंद सेन की जगह लेंगे, जो 31 मार्च 2024 को रिटायर हुए। इससे पहले, सिंघल टाटा इंटरनेशनल में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) थे।

टाटा इंटरनेशनल के चेयरमैन का बयान

टाटा इंटरनेशनल के चेयरमैन नोएल एन टाटा ने कहा, "हमें भरोसा है कि उनके लीडरशिप में टाटा इंटरनेशनल अपने ग्रोथ के अगले चरण में नई ऊंचाइयों को छुएगा।" बयान के अनुसार, सिंघल टाटा स्टील से ट्रांसफर होकर अपने नए पद पर 36 साल से अधिक का अनुभव लेकर आए हैं, जहां उन्होंने फ्लैट प्रोडक्ट्स के लिए मार्केटिंग और सेल्स के वाइस प्रेसिडेंट सहित कई पदों पर कार्य किया।


टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड के बारे में

टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड चुनिंदा बिजनेस में मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं और अफ्रीका, यूरोप, मध्य पूर्व, लैटिन अमेरिका और एशिया के 29 से अधिक देशों में फैले कार्यालयों और सहायक कंपनियों के नेटवर्क के साथ एक प्रमुख ट्रेडिंग और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।