Tata Steel ने अक्षय खुल्लर को नियुक्त किया इंजीनियरिंग और प्रोजेक्ट्स का वाइस प्रेसिडेंट, जानिए डिटेल

Tata Steel ने शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा, सीनियर मैनेजमेंट पर्सनल के लिए कंपनी की सक्सेशन प्लान के रूप में अक्षय खुल्लर को एक दिसंबर 2023 से इंजीनियरिंग व प्रोजेक्ट के वाइस प्रेसिडेंट (डेजिग्नेट) के तौर पर और 1 फरवरी 2024 से इंजीनियरिंग व प्रोजेक्ट के वाइस प्रेसिडेंट के रूप में नियुक्त किया जा रहा है

अपडेटेड Nov 27, 2023 पर 4:59 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
टाटा स्टील (Tata Steel) ने अक्षय खुल्लर को इंजीनियरिंग और प्रोजेक्ट्स का वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया है।

टाटा स्टील (Tata Steel) ने अक्षय खुल्लर को इंजीनियरिंग और प्रोजेक्ट्स का वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया है। कंपनी ने आज सोमवार को यह जानकारी दी। इसके अलावा, कंपनी ने पीयूष गुप्ता को ग्रुप की स्ट्रेटेजिक प्रोक्योरमेंट व सप्लाई चेन ‘TQM’ का फिर से वाइस प्रेसिडेंट नियुक्ति किया है।

कंपनी का बयान

कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा, "सीनियर मैनेजमेंट पर्सनल के लिए कंपनी की सक्सेशन प्लान के रूप में अक्षय खुल्लर को एक दिसंबर 2023 से इंजीनियरिंग व प्रोजेक्ट के वाइस प्रेसिडेंट (डेजिग्नेट) के तौर पर और 1 फरवरी 2024 से इंजीनियरिंग व प्रोजेक्ट के वाइस प्रेसिडेंट के रूप में नियुक्त किया जा रहा है।"


टाटा स्टील के अनुसार पीयूष गुप्ता अपनी वर्तमान जिम्मेदारियों के अलावा टोटल क्वालिटी मैनेजमेंट (TQM) फंक्शन का नेतृत्व करेंगे। गुप्ता वर्तमान में ग्रुप के स्ट्रेटेजिक प्रोक्योरमेंट व सप्लाई चेन के वाइस प्रेसिडेंट के रूप में काम कर रहे हैं।

गुप्ता को 1 फरवरी 2024 से TQM (ग्रुप स्ट्रेटेजिक प्रोक्योरमेंट व सप्लाई चेन ) के वाइस प्रेसिडेंट के रूप में फिर से नामित किया जाएगा। टाटा स्टील ने कंपनी के TQM के वाइस प्रेसिडेंट अवनीश गुप्ता की रिटायरमेंट होने की भी घोषणा की। गुप्ता, जो वर्तमान में TQM और इंजीनियरिंग एवं प्रोजेक्ट्स के वाइस प्रेसिडेंट के रूप में कार्यरत हैं, कंपनी के साथ 37 सालों से अधिक के जुड़ाव के साथ 1 फरवरी 2024 को कंपनी से रिटायर हो जाएंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।