Credit Cards

TCS Employee Headcount: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ने अप्रैल-जून तिमाही में जोड़े 5452 एंप्लॉयी, नौकरी छोड़ने की दर आई और नीचे

Tata Consultancy Services Headcount: इससे पहले लगातार 4 तिमाही वर्कफोर्स में गिरावट आई थी। वर्कफोर्स में ताजा एडिशन के साथ TCS में अब कर्मचारियों की संख्या 6,06,998 हो गई है। 31 मार्च 2024 तक कर्मचारियों की संख्या 6,01,546 थी। TCS में जून 2024 तिमाही के दौरान नौकरी छोड़ने की दर घटकर 12.1 प्रतिशत रह गई, जो पिछली तिमाही में 12.5 प्रतिशत थी।

अपडेटेड Jul 11, 2024 पर 5:21 PM
Story continues below Advertisement
पूरे वित्त वर्ष 2024 में TCS के कर्मचारियों की संख्या में सालाना आधार पर 13,249 कर्मचारियों की गिरावट आई।

TCS Workforce: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही अप्रैल-जून में शुद्ध आधार पर 5,452 कर्मचारियों को अपने साथ जोड़ा। इससे पहले लगातार 4 तिमाही वर्कफोर्स में गिरावट आई थी। तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च 2024 में TCS (Tata Consultancy Services) के कर्मचारियों की संख्या में 1,759 कर्मचारियों की गिरावट आई। इसी तरह अक्टूबर-दिसंबर 2023 में 5680, जुलाई-सितंबर 2023 में 6333 और अप्रैल-जून 2023 के दौरान 523 कर्मचारियों की गिरावट आई थी। जनवरी-मार्च 2023 में कंपनी ने अपने साथ 821 कर्मचारी जोड़े थे।

पूरे वित्त वर्ष 2024 में TCS के कर्मचारियों की संख्या में सालाना आधार पर 13,249 कर्मचारियों की गिरावट आई। कंपनी ने 11 जुलाई को वित्त वर्ष 2025 की अप्रैल-जून तिमाही के वित्तीय आंकड़े साझा करते हुए कहा कि वर्कफोर्स में ताजा एडिशन के साथ TCS में अब कर्मचारियों की संख्या 6,06,998 हो गई है। 31 मार्च 2024 तक कर्मचारियों की संख्या 6,01,546 थी।

TCS में इंक्रीमेंट प्रोसेस हुई पूरी


TCS के चीफ HR ऑफिसर मिलिंद लक्कड़ का कहना है, 'मुझे हमारी वार्षिक वेतन वृद्धि प्रक्रिया के सफलतापूर्वक पूरा होने की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। एंप्लॉयी एंगेजमेंट और विकास पर हमारे निरंतर फोकस के कारण हमारे पास उद्योग में सबसे ज्यादा कर्मचारी बने रहे और कारोबार का मजबूत प्रदर्शन देखने को मिला। साथ ही कर्मचारियों की संख्या में वृद्धि बेहद संतोष की बात है।"

TCS Dividend: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज शेयरहोल्डर्स को देगी ₹10 का डिविडेंड

नौकरी छोड़ने की दर में कितनी गिरावट

TCS में जून 2024 तिमाही के दौरान नौकरी छोड़ने की दर घटकर 12.1 प्रतिशत रह गई, जो पिछली तिमाही में 12.5 प्रतिशत थी। कोविड19 महामारी के कारण आए डिजिटल बूम के चलते आक्रामक तरीके से नियुक्तियां हुईं थीं। लिहाजा एक कंपनी से नौकरी छोड़कर दूसरी में जाने की दर भी अपने पीक पर पहुंच गई थी। अब जॉब मार्केट में आई मंदी के कारण यह दर घट रही है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।