TCS का अपने कर्मचारियों का आदेश, 'हफ्ते में कम से कम 3 दिन ऑफिस से करना होगा काम'

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने अपने कर्मचारियों को हफ्ते में कम से कम तीन दिन ऑफिस से काम करने के लिए कहा है

अपडेटेड Sep 22, 2022 पर 10:41 PM
Story continues below Advertisement
TCS ने अपने कर्मचारियों को ऑफिस से काम शुरू करने की कोई समयसीमा नहीं दी है

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने अपने कर्मचारियों को हफ्ते में कम से कम तीन दिन ऑफिस से काम करने के लिए कहा है। कंपनी ने कर्मचारियों को एक इंटरनल मेल के जरिए यह जानकारी दी है।

मेल में कंपनी कहा, "TCS के सीनियर मैनेजमेंट टीम के सदस्य पिछले कुछ समय से ऑफिसों से ही काम कर रहे हैं और हमारे क्लाइंट भी TCS ऑफिसों का दौरा कर रहे हैं। ऐसे में आपके संबंधित टीम के मैनेजर अब से आपका हफ्ते में कम से कम तीन दिन ऑफिस से काम करने का शेड्यूल बनाएंगे।"

कंपनी ने आगे कहा, "इस शेड्यूल (रोस्टर) का पालन करना जरूरी है और इस पर नजर रखी जाएगी। अगर कोई इसका पालन नहीं करता है, तो इसे गंभीरता से लिया जाएगा और उस पर प्रशासनिक उपाय लागू किए जा सकते हैं।"


TCS, टाटा ग्रुप की आईटी कंपनी है, जिसकी वैल्यूएशन करीब 25 अरब डॉलर है। कंपनी ने इस बात की पुष्टि किया उसके अधिकतर सीनियर टीम के लोग पहले से ही अपने ऑफिसों क्लाइंट लोकेशन से काम कर रहे हैं।

TCS के एक प्रवक्ता ने मनीकंट्रोल को बताया, "सभी कर्मचारियों को उन बेस लोकेशन पर लौटने को कहा गया है जहां से वे कोरोना महामारी के पहले काम कर रहे थे। जिन कर्मचारियों ने अपने लोकेशन में ट्रांसफर की मांग है, उन्हें यह दिया गया है और वे बदले हुए लोकेशंस से काम करेंगे।"

यह भी पढ़ें- Mahindra Finance लोन रिकवरी के लिए थर्ड-पार्टी एजेंट का इस्तेमाल नहीं कर पाएगी, हजारीबाग में महिला की मौत के बाद RBI ने लगाया बैन

TCS ने अपने कर्मचारियों को ऑफिस से काम शुरू करने की कोई समयसीमा नहीं दी है। हालांकि उसने कर्मचारियों को सलाह दिया कि वे 'ऑफिस से दोबारा काम शुरू करने की योजना से जुड़ी प्रक्रिया को समझने के लिए अपने इमिडिएट बॉस या मैनजर से संपर्क करें।"

TCS के प्रवक्ता ने कहा कि कर्मचारियों के रोस्टर को प्रोजेक्ट की जरूरत के आधार पर बनाया जाएगा और इसमें नए और अनुभवी प्रोफेशनल्स का मिक्स किया जाएगा।

TCS के 90 फीसदी से अधिक कर्मचारियों का टीकाकरण हो चुका है और इसके करीब 25 प्रतिशत एसोसिएट्स हफ्ते में कम से कम 2 दिन ऑफिस से काम करते हैं।

घर से काम करने की इच्छा जताने वाले कर्मचारियों को दी जाने वाले लचीली सुविधा के बारे में TCS ने कहा, "हम अभी तक टीसीएस के सिक्योर बॉर्डरलेस वर्कस्पेस (SBWS) के जरिए काम रहे थे। लेकिन अब हमने चरणबद्ध तरीके से एक हाइब्रिड मॉडल को लागू करने की प्रक्रिया शुरू की है। इसके तहत हमारे एसोसिएट्स हफ्ते के कुछ दिन ऑफिस से काम करेंगे। इस बदलाव को आसान और सहज बनाने के लिए हमारी इंटरनल प्रक्रियाओं में उचित रूप से बदलाव किया गया है।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।