देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने नौकरी घोटाला मामले में कड़ा एक्शन लिया है। कंपनी ने इस मामले में अपने 16 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। वहीं, 6 वेंडर एंटिटी को बैन करने का निर्णय भी लिया गया है। कंपनी ने आज 15 अक्टूबर को एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि पैसे लेकर नौकरी देने के मामले की जांच के बाद TCS ने 16 कर्मचारियों और 6 फर्मों को बर्खास्त कर दिया। कंपनी ने इस मामले में कुल 19 कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की, जिनमें से 16 को बर्खास्त कर दिया गया और तीन को फंक्शन से हटा दिया गया।
