FY26 में 6.3% बढ़ी TCS CEO के. कृतिवासन की सैलरी, कर्मचारियों से 332.8 गुना तगड़ा रहा पैकेज

TCS की COO यानि कि चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, आरती सुब्रमण्यम ने वित्त वर्ष 2026 में कुल 18.33 करोड़ रुपये कमाए। कंपनी में कुल कर्मचारियों की संख्या 5,84,519 है। वित्त वर्ष 2026 में कर्मचारियों की औसत सैलरी में 5.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई

अपडेटेड May 16, 2026 पर 11:08 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
कृतिवासन ने वित्त वर्ष 2025 में सैलरी के तौर पर 26.52 करोड़ रुपये कमाए थे।

भारत की सबसे बड़ी IT कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के CEO और MD के. कृतिवासन ने वित्त वर्ष 2025-26 में सैलरी के तौर पर 28.1 करोड़ रुपये कमाए। कंपनी की सालाना रिपोर्ट के मुताबिक, यह अमाउंट पिछले साल के मुकाबले 6.3 प्रतिशत ज्यादा है। कृतिवासन की इस कमाई में 1.67 करोड़ रुपये की बेसिक सैलरी, 1.43 करोड़ रुपये के फायदे, भत्ते और अलाउंस; और 25 करोड़ रुपये का कमीशन शामिल है। कृतिवासन ने वित्त वर्ष 2025 में सैलरी के तौर पर 26.52 करोड़ रुपये कमाए थे।

रिपोर्ट के अनुसार, CEO की सैलरी TCS के बाकी कर्मचारियों की औसत सैलरी से 332.8 गुना ज्यादा रही। TCS की COO यानि कि चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, आरती सुब्रमण्यम ने वित्त वर्ष 2026 में कुल 18.33 करोड़ रुपये कमाए। इसमें 1.5 करोड़ रुपये की बेसिक सैलरी, 1.83 करोड़ रुपये के फायदे, भत्ते और अलाउंस, और 15 करोड़ रुपये का कमीशन शामिल है।

कर्मचारियों की सैलरी में कितनी बढ़ोतरी


कंपनी में कुल कर्मचारियों की संख्या 5,84,519 है। वित्त वर्ष 2026 में कर्मचारियों की औसत सैलरी में 5.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ने अपनी सालाना रिपोर्ट में बताया, "जूनियर और मिड-लेवल के कर्मचारियों की सालाना सैलरी में औसतन 4.5 से 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। भारत में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को डबल डिजिट में इंक्रीमेंट मिला। हालांकि, साल के दौरान प्रमोशन और दूसरे खास मौकों पर सैलरी में बदलाव को मिलाकर, कुल बढ़ोतरी 5 से 8 प्रतिशत के बीच रही।"

LinkedIn Layoffs: लिंक्डइन में नौकरियों पर फिर खतरा, इस बार 5% स्टाफ की होगी छुट्टी

भारत के बाहर काम करने वाले जूनियर और मिड-लेवल के कर्मचारियों की सैलरी में 1.5 से 6 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई। सैलरी में यह बढ़ोतरी बाहर के देशों के बाजार के रुझानों के मुताबिक है। यह भी कहा गया कि वेरिएबल पे को कर्मचारी के व्यक्तिगत प्रदर्शन के साथ-साथ कंपनी के प्रदर्शन और कर्मचारी के काम के इस्तेमाल से भी जोड़ा गया है।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।