अमेरिका में नौकरी देने वाली बेस्ट कंपनियों में TCS भी शामिल, फोर्ब्स ने जारी की लिस्ट

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) को अमेरिका में नौकरी देने वाली बेस्ट बड़ी कंपनियों की फोर्ब्स की सालाना सूची में शामिल किया गया है। फोर्ब्स ने इस लिस्ट को 1,000 से अधिक कर्मचारियों वाली अमेरिकी कंपनियों में काम करने वाले करीब 45,000 कर्मचारियों के बीच कराए एक स्वतंत्र सर्वे के आधार पर तैयार किया है

अपडेटेड Mar 13, 2023 पर 2:52 PM
TCS ने पिछले तीन सालों में 21,000 से अधिक लोगों को काम पर रखा है

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) को अमेरिका में नौकरी देने वाली बेस्ट बड़ी कंपनियों की फोर्ब्स की सालाना सूची में शामिल किया गया है। फोर्ब्स ने इस लिस्ट को 1,000 से अधिक कर्मचारियों वाली अमेरिकी कंपनियों में काम करने वाले करीब 45,000 कर्मचारियों के बीच कराए एक स्वतंत्र सर्वे के आधार पर तैयार किया है। TCS नार्थ अमेरिका के चेयरमैन सुरेशन मुथुस्वामी ने बताया, "टीसीएस अपने ऑफिसों को कर्मचारियो के अनुकूल बनाने पर फोकस करता है, जो नवाचार को बढ़ावा देता है और लोगों को व्यक्तिगत और पेशेवर दोनों रूप से विकसित करने के लिए सशक्त बनाता है। हम यह सुनिश्चित करने के लिए अपने लोगों और संस्कृति में निवेश करना जारी रखेंगे, जिससे TCS अमेरिका और दुनिया भर में सबसे अच्छे एंप्लॉयर्स में से एक बना रहे।"

इस दिग्गज आईटी कंपनी ने पिछले तीन सालों में 21,000 से अधिक लोगों को काम पर रखा है। वे ग्राहकों को नया करने, बदलने और ग्रोथ में मदद करने के लिए ग्लोबल टीमों के साथ सहयोग करते हैं। उनके क्लाइंट्स में करीब आधी फॉर्च्यून 500 कंपनियां शामिल हैं। इसमें बैंकिंग व फाइनेंशियल सर्विसेज से लेकर, रिटेल लाइफ साइंसेज और हेल्थकेयर, मैन्युफैक्चरिंग और ट्रैवल इंडस्ट्री तक की कंपनियां शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- HSBC ने ₹100 से भी कम कीमत पर सिलिकॉन वैली बैंक की UK सब्सिडियरी खरीदने का ऐलान किया


हाल ही में, फॉर्च्यून पत्रिका ने TCS को दुनिया की सबसे प्रशंसित कंपनियों की 2023 की सूची में शामिल किया था। वहीं CareerBliss ने TCS को 2023 की अपनी 50 सबसे हैप्पी कंपनियों की सूची में शामिल किया। जबकि टॉप एम्प्लॉयर्स इंस्टीट्यूट ने एक विविध कर्मचारियों वाली टीम को खड़ा करने और अमेरिका की अगली पीढ़ी की तकनीकी प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए कंपनी की सराहना की। फोर्ब्स ने इसे 2022 में न्यूयॉर्क राज्य की बेस्ट एंप्लॉयर्स में से एक के रूप में मान्यता दी।

टाटा समूह की कंपनी एक आईटी सर्विस, कंसल्टेंट और बिजनेस सॉल्यूशंस मुहैया कराने वाली है, जिसने 50 से अधिक सालों की परिवर्तन यात्रा में कई ग्लोबल बिजनेसों के साथ भागीदारी की है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।