TCS ने Q4 के लिए बांट दिया वेरिएबल पे, इन कर्मचारियों के लिए 60-80% रही दर, किसे मिला कम और क्यों

TCS Variable Pay: अप्रैल-जून 2025 से TCS ने तिमाही वेरिएबल अलाउंस पाने की पात्रता को ऑफिस से काम करने की अनिवार्य शर्तों से सख्ती से जोड़ दिया है। कंपनी के हालिया अप्रेजल साइकिल में कर्मचारियों की सैलरी में औसतन लगभग 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है

अपडेटेड May 22, 2026 पर 1:06 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
वित्त वर्ष 2026 के लिए TCS ने अप्रैल से वेतन बढ़ोतरी शुरू कर दी।

IT कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने जनवरी-मार्च 2026 तिमाही के लिए मिड से सीनियर-लेवल एंप्लॉयीज को औसतन 60-80 प्रतिशत वेरिएबल पे दिया है। कंपनी ने लगातार दूसरी तिमाही वेरिएबल पे का ऊंचा स्तर बरकरार रखा। इससे पहले लगभग दो साल तक (जुलाई-सितंबर 2026 तक) कंपनी ने इस पेआउट को 20-50 प्रतिशत के बीच रखा था। एक सीनियर कर्मचारी ने मनीकंट्रोल को बताया, "मार्च 2026 तिमाही के लिए हमारा तिमाही वेरिएबल पे अप्रैल की सैलरी के साथ जारी किया गया। मुझे 60-80 प्रतिशत के बीच वेरिएबल पे मिला।"

हालांकि, जिन कर्मचारियों की ऑफिस में अटेंडेंस (उपस्थिति) जरूरी सीमा से कम थी, उन्हें कम पेआउट मिला। एक कर्मचारी का कहना है कि कई लोगों को उनके वेरिएबल पे का लगभग 50 प्रतिशत ही मिला, क्योंकि उनकी ऑफिस में अटेंडेंस केवल लगभग 60 प्रतिशत थी। अप्रैल-जून 2025 से TCS ने तिमाही वेरिएबल अलाउंस (QVA) पाने की पात्रता को ऑफिस से काम करने की अनिवार्य शर्तों से सख्ती से जोड़ दिया है।

इन कर्मचारियों को नहीं मिलेगा तिमाही बोनस


जिन कर्मचारियों की ऑफिस में अटेंडेंस 60 प्रतिशत से कम है, वे तिमाही बोनस के पात्र नहीं हैं। पॉलिसी के अनुसार, TCS चाहती है कि कर्मचारियों की ऑफिस में कम से कम 85 प्रतिशत अटेंडेंस हो, ताकि वे पूरा तिमाही वेरिएबल पे पाने के पात्र हो सकें। जिन कर्मचारियों की ऑफिस में अटेंडेंस 75-85 प्रतिशत होती है, उन्हें उनके वेरिएबल पे का 75 प्रतिशत मिलता है। वहीं जिनकी अटेंडेंस 60-75 प्रतिशत होती है, उन्हें उनके वेरिएबल पे का केवल 50 प्रतिशत ही मिलेगा।

इस बीच, पिछले दो वर्षों में कर्मचारियों को परफॉर्मेंस से जुड़े पेआउट में कमी देखने को मिली है। TCS ने ऑफिस में अटेंडेंस की शर्तों का पालन होने के बावजूद वेरिएबल पे में कटौती की है। इससे पहले TCS ने कहा था कि सभी तिमाहियों में एक मानक प्रक्रिया के तौर पर, वेरिएबल पे का निर्धारण कर्मचारी की पूरी यूनिट के व्यावसायिक प्रदर्शन के आधार पर किया जाता है।

Meta Layoffs: निकाले जा रहे कर्मचारियों को मुआवजे के तौर पर क्या दे रही है मार्क जुकरबर्ग की कंपनी

FY26 के लिए TCS लागू करने लगी सैलरी में बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2026 के लिए TCS ने अप्रैल से वेतन बढ़ोतरी शुरू कर दी। ऐसा करने वाली वह पहली IT कंपनी बन गई है। इससे पहले खबर आई थी कि कंपनी के हालिया अप्रेजल साइकिल में कर्मचारियों की सैलरी में औसतन लगभग 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। TCS मोटे तौर पर वेतन बढ़ोतरी को परफॉर्मेंस बैंड जैसे A+, A, B और C के आधार पर बांटती है। आम तौर पर सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वालों को ज्यादा सैलरी हाइक और वेरिएबल पेआउट मिलते हैं।

मौजूदा साइकिल के लिए, टॉप-रेटेड A+ कैटेगरी के कर्मचारियों का कहना है कि उनकी वेतन बढ़ोतरी 9 प्रतिशत से 13 प्रतिशत के बीच रही। A बैंड के कर्मचारियों में से ज्यादातर ने 5-9 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जानकारी दी। B बैंड के कर्मचारियों में से ज्यादातर की सैलरी 1–3.5 प्रतिशत बढ़ी। वहीं C बैंड के कई कर्मचारियों की सैलरी न के बराबर बढ़ी या फिर नहीं बढ़ी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।