टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के कर्मचारियों की संख्या में जनवरी-मार्च 2025 तिमाही में 625 कर्मचारियों की बढ़ोतरी हुई। दिसंबर तिमाही में कंपनी के कर्मचारियों की संख्या में 5,370 की शुद्ध गिरावट देखी गई थी। कंपनी ने 10 अप्रैल को कहा कि ताजा बढ़ोतरी के साथ TCS में अब 6,07,979 एंप्लॉयीज हैं। कंपनी के चीफ एचआर ऑफिसर मिलिंद लक्कड़ ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि वित्त वर्ष 2025 में ट्रेनीज की नियुक्ति का आंकड़ा 42,000 रहा, जैसा कि प्लान किया गया था।
