TCS की कमान 1 जून से संभालने वाले नए बॉस K Krithivasan के बारे में यहां जानिए सब कुछ

16 मार्च कोयंबटूर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (CIT) के लिए गौरव का दिन था, क्योंकि उसके पूर्व स्टूडेंट के कृत्तिवासन को Tata Consultancy Services (TCS) का एमडी और सीईओ नियुक्त करने का ऐलान हुआ था। टीसीएस देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी है। यह टाटा समूह की भी सबसे बड़ी कंपनी है। सीआईटी का दूसरा पूर्व स्टूडेंट टीसीएस का बॉस बना है

अपडेटेड Jun 01, 2023 पर 1:35 PM
58 साल के कृति कंपनी के सबसे सीनियर एग्जिक्यूटिव्स में से एक होंगे। इससे पहले वह टीसीएस में बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज और इंश्योरेंस (BFSI) बिजनेस ग्रुप के ग्लोबल हेड थे। इसका टीसीएस के कुल रेवेन्यू में करीब 35 फीसदी हिस्सेदारी है।

N Chandrasekaran (59) और K Krithivasan (58) 1980 के दशक की शुरुआत में जब तमिलनाडु के कोयंबटूर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (CIT) में पढ़ रहे थे तो शायद ही उन्हें इस बात का इल्म होगा कि उनका करियर एक ही रास्ते से होकर गुजरने वाला है। 16 मार्च CIT के लिए गौरव का दिन था, क्योंकि उसके पूर्व स्टूडेंट के कृत्तिवासन को Tata Consultancy Services (TCS) का एमडी और सीईओ नियुक्त करने का ऐलान हुआ था। टीसीएस देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी है। यह टाटा समूह की भी सबसे बड़ी कंपनी है। सीआईटी का दूसरा पूर्व स्टूडेंट टीसीएस का बॉस बना है। चंद्रशेखरन इस कंपनी के बॉस रह चुके हैं। अभी वह टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के चेयरमैन हैं।

चंद्रा और कृति के बीच कई समानताएं

चंद्रा और कृत्तिवासन में कई समानताएं हैं। सीआईटी के पूर्व स्टूडेंट होने के अलावा दोनों का टाटा समूह और टीसीएस से लंबा नाता रहा है। दोनों को दौड़ने (Running) का शौक है। दोनों को सफर करना पसंद है। इंडस्ट्री के एक जानकार ने कहा, "कृत्तिवासन ने खूब ट्रेवल करना शुरू कर दिया है। वह दो बार अमेरिका, ईयू और लंदन में रह चुके हैं। वह काफी हद तक चंद्रा की तरह हैं। क्लाइंट उन्हें जितना बार बुलाए, वह जाने को तैयार रहते हैं।"


यह भी पढ़ें : PI Industries, बोरोसिल रिन्यूएबल्स और एलटीआईमाइंडट्री के शेयरों में शॉर्ट टर्म में बनेगा शानदार मुनाफा

पढ़ने के शौकीन हैं कृति

टीसीएस के दूसरे अधिकारी ने बताया, "कृत्तिवासन कस्टमर्स को लेकर बहुत प्रतिबद्ध हैं। वे दूसरे लीडर्स के बीच पॉपुलर हैं और उनके साथ बहुत जल्द घुलमिल जाते है।" सीआईटी और आईआईटी-कानपुर के स्टूडेंट रह चुके कृत्तिवासन ने 1 जून को टीसीएस की बागडोर संभाल ली है। वह कंपनी के पांचवें बॉस हैं। वह पहले चेन्नई रहते थे। इस वजह से वह पिछले कुछ महीनों से मुबंई में कंपनी के गेस्ट हाउस से अपना कामकाज कर रहे हैं। अब वह मुबंई में घर तलाशना शुरू करेंगे, जिसके बाद उनका परिवार यहां शिफ्ट होगा। कृति को पढ़ने का शौक है। वह पिछले कुछ सालों से संस्कृत सीखने की कोशिश कर रहे हैं।

tcs new boss

BFSI के ग्लोबल हेड रह चुके हैं

58 साल के कृत्तिवासन कंपनी के सबसे सीनियर एग्जिक्यूटिव्स में से एक होंगे। इससे पहले वह टीसीएस में बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज और इंश्योरेंस (BFSI) बिजनेस ग्रुप के ग्लोबल हेड थे। इसका टीसीएस के कुल रेवेन्यू में करीब 35 फीसदी हिस्सेदारी है। वह ऐसे वक्त टीसीएस की बागडोर संभाल रहे हैं, जब आईटी सेक्टर में सुस्ती है। इसकी वजह अमेरिका और यूरोप जैसे बड़े बाजारों की अनिश्चितताएं हैं।

चमकदमक से दूर रहना पंसद है

कृत्तिवासन टीसीएस में 33 साल से ज्यादा काम कर चुके हैं। वह चमकदमक से दूर रहते हैं। उन्हें जानने वालों का कहना है कि वह बहुत मेहनती और काम को पूरे करने वाले व्यक्ति हैं। उनसे संपर्क करना मुश्किल नहीं है। वह बातचीत में बहुत शालीन हैं। कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि वह 11 अरब डॉलर के बीएफएसआई पोर्टफोलियो को संभालते थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।