Tech Mahindra News: टाटा ग्रुप की आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) की पूर्व चीफ CFO (चीफ मार्केटिंग ऑफिसर) राजश्री आर अब टेक महिंद्रा में हैं। उन्हें टेक महिंद्रा के अमेरिकी स्ट्रैटेजिक वर्टिकल के लिए चीफ ग्रोथ ऑफिसर बनाया गया है। जब से टेक महिंद्रा की कमान मोहित जोशी के हाथों में आई है, इसके लीडरशिप में बड़े बदलाव हो रहे हैं और अब टीसीएस की पूर्व एंप्लॉयी की एंट्री इसी रीस्ट्रक्चरिंग का हिस्सा है। राजश्री ने टेक महिंद्रा में अपनी नई जॉब के बारे में आज 22 जनवरी को लिंक्डइन (LinkedIn) पर खुलासा किया।
Tech Mahindra में ही क्यों?
लिंक्डइन पर राजश्री ने लिखा है कि पिछले कुछ महीने से उन्हें यह सवाला लगातार परेशान कर रहा था कि अब अगला सफर कहां शुरू किया जाए- कोई और आईटी कंपनी, छोटा या बड़ा स्टार्टअप, सॉफ्टवेयर कंपनी इत्यादि। उन्होंने आगे लिखा कि उन्हें पहले से पता था कि उनके लिए सबसे जरूरी ऐसी कंपनी में काम करना था जो वाइब्रेंट हो, डायनमिक हो और फुर्तीाला माहौल हो, वहां काम करने वाले लोग अच्छे हों, सीखने और आगे बढ़ने का अच्छा मौका हो और सबसे अहम कल्चर और वैल्यू सिस्टम बढ़िया हो। राजश्री के मुताबिक उनकी तलाश टेक महिंद्रा पर आकर खत्म हुई। यहां उनका काम क्या होगा, इसे लेकर उन्होंने खुलासा किया कि उनका फोकस टेक महिंद्रा के लिए रणनीतिक रूप से अहम अमेरिकी बाजार में कंपनी के कारोबार को बढ़ाना है।
TCS में 20 साल तक किया था काम
राजश्री ने टीसीएस में करीब 20 साल काम किया था और वहां उन्होंने कई लीडरशिप पोजिशन पर काम किया। उन्होंने 2023 में सीएमओ की भूमिका से इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद वह टीसीएस में वाइस प्रेसिडेंट के रूप में काम करती रहीं। यह पिछले साल नए सीईओ K Krithivasan की ऑर्गेनाइजेशन रीस्ट्रक्चरिंग प्लान का एक हिस्सा था।