FY 2025: किन 10 कंपनियों ने कमाया सबसे ज्यादा मुनाफा, किस सेक्टर का रहा दबदबा?
FY25 Top Profit Companies: वित्त वर्ष 2024-25 में भारत की 10 सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली कंपनियों में बैंकों और सरकारी कंपनियों का दबदबा रहा। जानिए किस कंपनी ने कमाया सबसे अधिक मुनाफा और किसकी ग्रोथ रही सबसे दमदार।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) इस सूची में पहले स्थान पर है।
FY25 Top Profit Companies: वित्त वर्ष 2024-25 में सबसे ज्यादा शुद्ध मुनाफा दर्ज करने वाली दस कंपनियों की सूची में बैंकों का दबदबा रहा। इस लिस्ट में SBI समेत तीन बैकों ने जगह बनाई। सरकारी कंपनियों का प्रदर्शन भी काफी शानदार रहा। , जहां तीन बैंक इस सूची में शामिल हुए। इसके साथ ही सरकारी कंपनियों ने भी मजबूत प्रदर्शन किया और टॉप-10 में चार स्थान हासिल किए।
1. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया | शुद्ध मुनाफा: ₹77,561 करोड़
देश का सबसे बड़ा ऋणदाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) इस सूची में पहले स्थान पर है। पिछले पांच साल में बैंक का शुद्ध मुनाफा 31% की वार्षिक औसत दर से बढ़ा है, जो वित्त वर्ष 2024-25 में ₹77,561 करोड़ पहुंच गया।
2. HDFC बैंक | शुद्ध मुनाफा: ₹70,792 करोड़
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बाद एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) दूसरे स्थान पर रहा। देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक का शुद्ध मुनाफा वित्त वर्ष 2024-25 में ₹70,792 करोड़ रहा। बैंक का मुनाफा पिछले पांच वर्षों में 21% की वार्षिक औसत दर से बढ़ा है।
3. रिलायंस इंडस्ट्रीज | शुद्ध मुनाफा: ₹69,648 करोड़
रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ₹69,648 करोड़ के शुद्ध मुनाफे के साथ तीसरे स्थान पर रही। इस दौरान रिलायंस भारत की पहली ऐसी कंपनी बनी, जिसका नेट वर्थ ₹10 लाख करोड़ से अधिक हो गया। कंपनी की सालाना आय ₹9.8 लाख करोड़ दर्ज की गई।
4. ICICI बैंक | शुद्ध मुनाफा: ₹51,029 करोड़
ICICI बैंक ने पहली बार ₹50,000 करोड़ का शुद्ध मुनाफा पार किया। वित्त वर्ष 2024-25 में बैंक ने टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) को पीछे छोड़ते हुए चौथा स्थान हासिल किया।
5. टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज | शुद्ध मुनाफा: ₹48,553 करोड़
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ₹48,553 करोड़ के मुनाफे के साथ पांचवें स्थान पर रही। हालांकि, कंपनी का पिछले पांच साल में मुनाफा सिर्फ 8.5% की वार्षिक औसत दर से बढ़ा है। यह टॉप कंपनियों में सबसे धीमा ग्रोथ रेट है।
6. भारतीय जीवन बीमा निगम | शुद्ध मुनाफा: ₹48,320 करोड़
भारतीय जीवन बीमा निगम (Life Insurance Corporation of India - LIC) ने ₹48,320 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया। पिछले साल इसका मुनाफा ₹39,031 करोड़ था।
ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (Oil & Natural Gas Corporation - ONGC) का मुनाफा भले ही इस साल 26% गिरकर ₹36,226 करोड़ रह गया, फिर भी कंपनी टॉप कमाई करने वालों में बनी रही। हालांकि, रैंकिंग में यह कंपनी चौथे से सातवें स्थान पर खिसक गई।
8. कोल इंडिया | शुद्ध मुनाफा: ₹35,358 करोड़
कोल इंडिया (Coal India) ₹35,358 करोड़ के शुद्ध मुनाफे के साथ आठवें स्थान पर रही। पिछले पांच वर्षों में कंपनी ने 16.2% की वार्षिक औसत दर से मुनाफा बढ़ाया है।
9. ITC | शुद्ध मुनाफा: ₹34,747 करोड़
ITC ने वित्त वर्ष 2024-25 में शानदार वापसी करते हुए ₹34,747 करोड़ का शुद्ध मुनाफा कमाया। कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 70% बढ़ा है और पिछले साल यह टॉप-10 की सूची में नहीं थी।
10. भारती एयरटेल | शुद्ध मुनाफा: ₹33,556 करोड़
भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ₹33,556 करोड़ के शुद्ध मुनाफे के साथ दसवें स्थान पर रही। कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 में मजबूत प्रदर्शन किया, जहां राजस्व और EBITDA में क्रमशः लगभग 21% और 27% की वृद्धि हुई। कंपनी का EBITDA मार्जिन 44.2% तक पहुंच गया।