बाजार में खरीदारी का मूड लौटा है। निफ्टी 18000 के पार निकला है। बैंक निफ्टी में भी रौनक देखने को मिल रही है। लेकिन मिडकैप में सुस्ती कायम है। इस बीच FMCG शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। HUL 2% से ज्यादा की तेजी के साथ FNO का TOP गेनर बना है। साथ ही डाबर, ITC, ब्रिटानिया जैसे शेयरों में भी रौनक देखने को मिल रही है। IT और सरकारी बैंकों में भी खरीदारी हो रही है। वहीं विंडफॉल टैक्स में कटौती से एनर्जी शेयरों में रौनक देखने को मिल रही है। रिलायंस में करीब 1% की तेजी आई है। चेन्नई पेट्रो, MRPL और HOEC में भी 2% तक का उछाल देखने को मिल रही है।
