Trump Tariffs: भारत पर लग सकता है 20-25% टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप बोले- "हां, ऐसा हो सकता है"

Trump Tariffs On India: डोनाल्ड ट्रंप से जब रॉयटर्स की उस रिपोर्ट पर सवाल पूछा गया जिसमें कहा गया था कि अमेरिका भारत पर 20 से 25% का ऊंचा टैरिफ लगा सकता है, तो ट्रंप ने जवाब दिया, "हां, मुझे ऐसा लगता है।" हालांकि, जब जब रिपोर्टर ने पूछा गया कि क्या भारत के साथ साथ समझौता अंतिम रूप ले चुका है, तो उन्होंने कहा, "नहीं, अभी नहीं हुआ है।"

अपडेटेड Jul 30, 2025 पर 2:56 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Trump Tariffs On India: ट्रंप ने कहा कि भारत दूसरे देशों की तुलना में अधिक टैरिफ लगाता है

Trump Tariffs On India: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि अमेरिका भारत पर 20-25% तक का टैरिफ लगा सकता है। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि इस पर अभी अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप से जब रॉयटर्स की उस रिपोर्ट पर सवाल पूछा गया जिसमें कहा गया था कि अमेरिका भारत पर 20 से 25% का ऊंचा टैरिफ लगा सकता है, तो ट्रंप ने जवाब दिया, "हां, मुझे ऐसा लगता है।" हालांकि, जब जब रिपोर्टर ने पूछा गया कि क्या भारत के साथ साथ समझौता अंतिम रूप ले चुका है, तो उन्होंने कहा, "नहीं, अभी नहीं हुआ है।"

एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने भारत को “अच्छा दोस्त” बताया लेकिन साथ ही यह भी कहा कि भारत दूसरे देशों की तुलना में अधिक टैरिफ लगाता है।

200 देशों को जल्द नोटिस भेजेगा अमेरिका

ट्रंप ने सोमवार को कहा कि अमेरिका के साथ व्यापारिक साझेदारी रखने वाले जो भी देश ट्रेड समझौता नहीं करेंगे, उनके यहां से आने वाले सामानों पर 15 से 20% का टैरिफ लगाया जाएगा। यह दर अप्रैल में लगाए गए 10% के बेस टैरिफ से काफी अधिक होगी। ट्रंप सरकार जल्द ही करीब 200 देशों को उनके नए “वर्ल्ड टैरिफ” रेट के बारे में नोटिस भेजेगा।


भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता

भारत के कॉमर्स मिनिस्टर पीयूष गोयल ने हाल ही में कहा था कि भारत इस साल नवंबर तक अमेरिका के साथ एक अच्छा व्यापार समझौता करेगा। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को लेकर बातचीत बहुत तेज गति से चल रही है और यह “आपसी सहयोग की भावना” में हो रही है।

गोयल ने कहा, "भारत आज ताकत और आत्मविश्वास की स्थिति से बातचीत करता है। यही आत्मविश्वास हमें लगातार अच्छे मुक्त व्यापार समझौते (FTA) करने के लिए प्रेरित करता है। भविष्य में चाहे वह न्यूजीलैंड हो, ओमान हो, अमेरिका हो या 27 देशों वाला यूरोपीय यूनियन, भारत के समझौते एक सोची-समझी रणनीति के साथ किए जाएंगे। अमेरिका के साथ हमारी बातचीत बहुत अच्छी चल रही हैं और मुझे पूरा विश्वास है कि अक्टूबर-नवंबर 2025 की समयसीमा तक हम एक अच्छा समझौता कर लेंगे, जैसा कि प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप ने तय किया है।"

'अभी और बातचीत की जरूरत'

इस बीच यूएस ट्रेड के प्रतिनिधि जेमीसन ग्रीर ने सोमवार को CNBC को बताया कि भारत के साथ व्यापार वार्ता के लिए अभी और बातचीत की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ट्रंप तेज समझौतों से ज्यादा अच्छे समझौतों में दिलचस्पी रखते हैं। ग्रीर ने कहा कि भारत ने अपने बाजार के कुछ हिस्सों को खोलने में “गहरी दिलचस्पी” दिखाई है। हालांकि भारत की व्यापार नीति का फोकस लंबे समय से घरेलू हितों की रक्षा रही है।

यह भी पढ़ें- PSU Stocks: सरकारी कंपनी के शेयरों में 16% की तेजी, नतीजों के बाद खरीदने की होड़, 68% बढ़ा शुद्ध मुनाफा

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।