Unilever का पसीजा दिल, अब कम लोगों की होगी छंटनी; बच जाएंगी 1500 जॉब्स

Unilever Layoffs: यूनिलीवर ने पहले कहा था कि आइसक्रीम कारोबार को अलग करने की प्रोसेस 2025 के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। साथ ही यह एम्स्टर्डम में एक अलग हेडक्वार्टर में शिफ्ट हो जाएगा। यूनिलीवर अभी भी निवेशकों से किए गए वादे के अनुसार बचत कर रही है। कंपनी पिछले एक साल से बिजनेस को स्ट्रीमलाइन करने की कोशिश कर रही है

अपडेटेड Nov 16, 2024 पर 11:38 AM
यूनिलीवर ने इस साल की शुरुआत में कहा था कि वह रिस्ट्रक्चरिंग के तहत वैश्विक स्तर पर 7,500 नौकरियों में कटौती करेगी।

Unilever Job Cut: यूनिलीवर ने यूरोप में छंटनी को लेकर अपने प्लान में थोड़ा बदलाव किया है। कंपनी अब शुरुआती अनुमान से लगभग 1,500 कम लोगों की छंटनी कर रही है। साथ ही जॉब कट से प्रभावित लगभग 1,000 लोगों को जल्द ही अलग होने वाली आइसक्रीम यूनिट में शिफ्ट कर रही है। यह बात रॉयटर्स को यूनिलीवर की यूरोपियन वर्क्स काउंसिल (UEWC) के हेड से पता चली है। यूनिलीवर पिछले एक साल से सीईओ हेन शूमाकर के नेतृत्व में अपने बिजनेस को स्ट्रीमलाइन करने की कोशिश कर रही है। शूमाकर की नियुक्ति से पहले यूनिलीवर का वर्षों तक प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। कंपनी को अपने ब्रांड पोर्टफोलियो को लगभग 400 तक बढ़ने देने के लिए आलोचना का शिकार होना पड़ा।

यूनिलीवर ने इस साल की शुरुआत में कहा था कि वह रिस्ट्रक्चरिंग के तहत वैश्विक स्तर पर 7,500 नौकरियों में कटौती करेगी, ताकि करीब 80 करोड़ यूरो (84.5 करोड़ डॉलर) की बचत हो सके। कंपनी ने यह भी कहा कि वह अपनी आइसक्रीम यूनिट को अलग कर देगी, जिसके तहत बेन एंड जेरी और मैग्नम जैसे ब्रांड आते हैं।

अब यूरोप में 1700 लोगों की जाएगी नौकरी


रॉयटर्स के मुताबिक, UEWC के चेयरमैन हरमन सोगबर्ग ने बताया कि UEWC ने अक्टूबर में यूनिलीवर के साथ एक समझौता किया था, जिसके तहत यूरोप में अब लगभग 1,700 नौकरियां जाएंगी। पहले 3,200 लोगों की छंटनी का अनुमान था। इस तरह अब 1500 जॉब्स बची रहेंगी। उन्होंने कहा कि यूनिलीवर अभी भी निवेशकों से किए गए वादे के अनुसार बचत कर रही है। लेकिन 2022 से 2024 तक बचत प्रोजेक्ट्स के माध्यम से और बाहरी लोगों को काम पर न रखकर यूरोप में नौकरियों में कटौती को काफी हद तक कम करने में सक्षम है। सोगबर्ग ने कहा कि यूनिलीवर की यूरोपीय आइसक्रीम कंपनी में लगभग 1,000 अतिरिक्त नौकरियां मुख्य रूप से यूनिलीवर के बाकी कारोबारों में जॉब कट से प्रभावित कर्मचारियों को दी जाएंगी।

कैपेक्स बढ़ने से जेप्टो का कैश बर्न 250 करोड़ रुपये तक पहुंचा, कंपनी ने HNIs से जुटाए 2,500 करोड़

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।