United Airlines ने भी किया Twitter पर एडवर्टाइजमेंट नहीं करने का फैसला

यूनाइटेड एयरलाइंस की प्रवक्ता ने शुक्रवार को ट्विटर पर ऐड नहीं करने के फैसले की पुष्टि कर दी। इससे पहले जनरल मिल्स और Audi जैसी दिग्गज कंपनियां ऐसा फैसला ले चुकी हैं

अपडेटेड Nov 05, 2022 पर 9:45 AM
Story continues below Advertisement
Twitter पर ऐड नहीं देने वाली कंपनियों की लिस्ट बढ़ती जा रही है।

Twitter पर ऐड नहीं देने वाली कंपनियों की लिस्ट बढ़ती जा रही है। अब United Airlines Holdings ने कहा है कि वह इस सोशल मीडिया साइट पर ऐड नहीं देगी। इससे पहले कई दिग्गज कंपनियां ट्विटर पर अपना विज्ञापन नहीं करने का फैसला कर चुकी हैं।

यूनाइटेड एयरलाइंस की प्रवक्ता ने शुक्रवार को ट्विटर पर ऐड नहीं करने के फैसले की पुष्टि कर दी। इससे पहले जनरल मिल्स और Audi जैसी दिग्गज कंपनियां ऐसा फैसला ले चुकी हैं। इन कंपनियों ने गुरुवार को कहा था कि उन्होंने ट्विटर पर विज्ञापन नहीं करने का फैसला किया है। Audi लग्जरी कार बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है।

यह भी पढ़ें : Business Idea: शुरू करें बेहद मुनाफे वाला बिजनेस, घर बैठे होगी लाखों रुपये की कमाई


इन कंपनियों ने एलन मस्क के ट्विटर को खरीद लेने के बाद ये फैसले लिए हैं। 28 अक्टूबर को मस्क और ट्विटर के बीच डील पूरी हो गई। मस्क ने 44 अरब डॉलर में ट्विटर को खरीदा है। हालांकि, कोर्ट के आदेश के बाद यह डील हुई है। इससे पहले इस डील को लेकर काफी विवाद हुआ था।

Tesla के सीईओ Elon Musk ने इस साल अप्रैल में Twitter को खरीदने का ऐलान किया था। फिर, कुछ महीने बाद उन्होंने ट्विटर पर ऑपरेशन से जुड़ी अहम जानकारियां नहीं देने का आरोप लगाते हुए डील रद्द करने का ऐलान कर दिया था। उनके इस फैसले के खिलाफ ट्विटर का प्रबंधन डेलावेयर कोर्ट गया था। मस्क ने भी कोर्ट में अपनी दलील पेश की थी।

डेलावेयर कोर्ट ने Musk को 28 अक्टूबर को इस डील को पूरी करने का आदेश दिया था। कोर्ट ने कहा था कि अगर 28 अक्टूबर तक मस्क इस डील को पूरी नहीं करते हैं तो वह मामले की सुनवाई शुरू करेगा। मस्क के ट्विटर को खरीद लेने के बाद बड़ी संख्या में एंप्लॉयीज को नौकरी से हटाया जा रहा है। इसकी आलोचना दुनियाभर में हो रही है।

मस्क दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। वह Tesla के सीईओ हैं। टेस्ला इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है। अभी इस कार की एंट्री इंडिया में नहीं हुई है। वह इंडिया में बिजनेस करना चाहती है। इसके लिए भारत सरकार के कुछ शर्तें रखी हैं, जो मस्क को मंजूर नहीं हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।