US Fed Meeting: अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व (US Federal Reserve) ने बुधवार 20 सितंबर को हुई बैठक में ब्याज दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की। बाजार पहले से ही इस फैसले की उम्मीद कर रहा था। हालांकि यूएस फेड ने इस साल आगे बढ़ोतरी के संकेत दिए हैं। साथ ही यह भी कहा कि दरें लंबे समय तक ऊंची बनी रहेंगी। फेडरल रिजर्व ने बेंचमार्क ब्याज दरों को 5.25% से 5.5% पर बरकरार रखा है, जो इसका पिछला 22 सालों का उच्च स्तर है।
