12 अगस्त, बुधवार को साल 2026 का पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। इस खगोलीय घटना को लेकर दुनिया भर में उत्सुकता बनी हुई है, क्योंकि ग्रहण के दौरान कुछ इलाकों में दिन के समय कुछ देर के लिए अंधेरा छा जाएगा। ऐसे में लोगों के मन में कई सवाल हैं कि यह नजारा कहां-कहां दिखाई देगा और भारत में रहने वालों को इसे देखने का मौका मिलेगा या नहीं। इस खास खगोलीय घटना से जुड़ी पूरी जानकारी जानना आपके लिए भी दिलचस्प हो सकता है।
