वैल्यूएशन गुरु अश्वथ दामोदरन ने ग्लोबल चिप मेकर एनवीडिया में अपनी हिस्सेदारी कम कर दी है। उनका मानना है कि कंपनी की वैल्यूएशन बेहद ज्यादा है, खासकर डीपसीक के उभरने के बाद। दामोदरन के 31 जनवरी के ब्लॉग पोस्ट से सामने आया है कि उन्होंने एनवीडिया में अपनी कुल हिस्सेदारी में से आधी 2023 की गर्मियों में बेच दी। वहीं 2024 की गर्मियों में और एक चौथाई हिस्सा बेच दिया। दामोदरन ने कहा कि एनवीडिया के लिए उनकी अनुमानित वैल्यू प्रति शेयर सितंबर 2024 में 87 डॉलर थी। लेकिन जनवरी 2025 में यह गिरकर 78 डॉलर प्रति शेयर हो गई।
