Virat Kohli फिर बने देश के सबसे ताकतवर सिलेब्रिटी, ₹1,400 करोड़ की ब्रांड वैल्यू, सचिन और धोनी हैं इतने पीछे

विराट कोहली के बाद 1,200 करोड़ रुपये के ब्रांड वैल्यू के रणवीर सिंह दूसरे नंबर पर रहे, वहीं रोहित शर्मा काफी पीछे 13वें नंबर पर हैं

अपडेटेड Mar 29, 2022 पर 5:07 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
आलिया भट्ट 515 करोड़ रुपये की ब्रांड वैल्यू के साथ लिस्ट में चौथे स्थान पर रहीं

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) इस साल भी देश के सबसे ताकतवर सेलिब्रिटी की लिस्ट में पहले नंबर पर बने हुए है। विराट कोहली ने 18.57 करोड़ डॉलर (1,400 करोड़ रुपये) की ब्रांड वैल्यू (Brand Value) के साथ लगातार पांचवें साल शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। हालांकि पिछले साल के मुकाबले इस साल उनकी ब्रांड वैल्यू में काफी कमी आई है। यह जानकारी डफ एंड फेल्प्स, ए क्रॉल बिजनेस की एक रिपोर्ट में सामने आई है।

रिपोर्ट में ब्रांड वैल्यू के आधार भारत के सबसे ताकतवार सेलिब्रिटी की लिस्ट बनाई गई है, जिसे मंगलवार को जारी किया गया। इस ब्रांड वैल्यू को सिलेब्रिटी को मिले तमाम विज्ञापनों और उनकी सोशल मीडिया उपस्थिति के आधार पर निकाला गया है। रिपोर्ट में यह भी बताया कि कोरोना महामारी का भारत में सिलेब्रिटी एंडोर्समेंट सेगमेंट पर भी पड़ा है।

धोनी 5वें और सचिन 11वें नंबर पर

विराट कोहली के अलावा अन्य क्रिकेटरों की बात करें तो महेंद्र सिंह धोनी इस लिस्ट में 5वें नंबर पर, सचिन तेंदुलकर 8वें नंबर पर और रोहित शर्मा 13वें सबसे ताकतवर सिलेब्रिटी हैं।


यह भी पढ़ें- 36% तक का तगड़ा रिटर्न दे सकते हैं ये 6 लॉर्जकैप शेयर, RIL और ICICI बैंक भी शामिल

ब्रांड वैल्यू के आधार पर ये हैं देश के 5 सबसे पॉवरफुल सिलेब्रिटी

1. विराट कोहली 18.57 करोड़ डॉलर (1,400 करोड़ रुपये) की ब्रांड वैल्यू के साथ भारत की सबसे वैल्यूएब सिलेब्रिटी के रूप में लगातार 5वें साल शीर्ष स्थान पर बरकरार हैं

2. अभिनेता रणवीर सिंह 15.83 करोड़ (1,200 करोड़ रुपये) के ब्रांड मूल्य के साथ दूसरे स्थान पर रहे और उन्होंने इस साल एक पायदान की छलांग लगाई है।

3. अक्षय कुमार इस साल 13.96 करोड़ डॉलर (1,050 करोड़ रुपये) की ब्रांड वैल्यू के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

4 आलिया भट्ट इस साल 6.81 करोड़ डॉलर (515 करोड़ रुपये) की ब्रांड वैल्यू के साथ दो पायदान ऊपर चढ़ीं।

5. एमएस धोनी इस साल 6.12 करोड़ डॉलर (465 करोड़ रुपये) की ब्रांड वैल्यू के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

स्पोर्ट्स सिलेब्रिटी की अधिक ब्रांड वैल्यू बढ़ी

डफ एंड फेल्प्स के मैनेजिंग डायरेक्टर अविरल जैन ने बताया, "टॉप 20 सिलेब्रिटी ब्रांड्स में बॉलीवुड की कई प्रमुख हस्तियां इस साल भी शामिल हैं। हालांकि फिर भी लिस्ट में कुछ अहम बदलाव हुए। रणवीर सिंह, आलिया भट्ट और एमएस धोनी के ब्रांड वैल्यू में शानदार छलांग देखी गई है, जो बताता है कि इन्होंने अपने प्रशंसकों के साथ सही तालेमल बिठाया है। सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा और पीवी सिंधु जैसे टॉप स्पोर्ट्स सिलेब्रिटी की रैंकिंग भी बढ़ी है। दरअसल 2021 में कोरोना महमारी के चलते काफी कम फिल्में रिलीज हुई थीं, ऐसे में बॉलीवुड से अधिक स्पोर्ट्स सिलेब्रिटी की ब्रांड वैल्यू बढ़ी है।"

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।