Get App

Smartphone Exports : अमेरिका को स्मार्टफोन निर्यात में भारत ने लगाई बड़ी छलांग, बना तीसरा सबसे बड़ा एक्सपोर्टर

Smartphone Exports : एक अधिकारी ने कहा कि स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग में बढ़ोतरी से निर्यात को बढ़ावा मिला। इसके साथ ही भारत, अमेरिका का तीसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन निर्यातक बन गया है। पहले स्थान पर चीन और दूसरे स्थान पर वियतनाम हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 17, 2024 पर 8:39 PM
Smartphone Exports : अमेरिका को स्मार्टफोन निर्यात में भारत ने लगाई बड़ी छलांग, बना तीसरा सबसे बड़ा एक्सपोर्टर
मौजूदा वित्त वर्ष में अप्रैल-दिसंबर अवधि के दौरान अमेरिका को भारत द्वारा किए जाने वाले स्मार्टफोन निर्यात में बड़ा उछाल देखने को मिला है।

Smartphone Exports : मौजूदा वित्त वर्ष में अप्रैल-दिसंबर अवधि के दौरान अमेरिका को भारत द्वारा किए जाने वाले स्मार्टफोन निर्यात में बड़ा उछाल देखने को मिला है। इस दौरान अमेरिका को भारत का स्मार्टफोन निर्यात बढ़कर 3.53 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया। यह वित्त वर्ष 2022-23 की समान अवधि में 99.8 करोड़ अमेरिकी डॉलर था। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार मौजूदा वित्त वर्ष में अप्रैल-दिसंबर के दौरान स्मार्टफोन के निर्यात में भारत की हिस्सेदारी बढ़कर 7.76 फीसदी हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में दो फीसदी थी।

बता दें कि प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम की घोषणा और अमेरिका स्थित आईफोन निर्माता एपल (Apple) के घरेलू मैन्युफैक्चरिंग में एंट्री के बाद भारत स्मार्टफोन के लिए एक प्रमुख प्रोडक्शन हब के रूप में उभर रहा है।

स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग में बढ़ोतरी का असर

एक अधिकारी ने कहा कि स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग में बढ़ोतरी से निर्यात को बढ़ावा मिला। इसके साथ ही भारत, अमेरिका का तीसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन निर्यातक बन गया है। पहले स्थान पर चीन और दूसरे स्थान पर वियतनाम हैं। मौजूदा वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों के दौरान अमेरिका को किए जाने वाले स्मार्टफोन निर्यात में चीन और वियतनाम की हिस्सेदारी घटी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें