Walt Disney Layoff News: द वाल्ट डिज्नी कंपनी के फिल्म और टेलीविजन डिविजन से सैकड़ों एंप्लॉयीज की 2 जून से छुट्टी हो गई। इसका खुलासा खुद कंपनी के एक प्रवक्ता ने किया है। इसकी मार मार्केटिंग, पब्लिसिटी, कास्टिंग, डेवलपमेंट और कॉरपोरेट फाइनेंस पर पड़ी है लेकिन किसी में भी पूरी की पूरी टीम को ही नहीं निकाला गया है। कंपनी का कहना है कि इंडस्ट्री में तेजी से बदलते माहौल के साथ एफिसिएंसी बढ़ाने के उद्देश्य में यह छंटनी की गई है। यह कंपनी की लागत घटाने के प्रक्रिया का हिस्सा है जो करीब तीन साल पहले वर्ष 2022 में सीईओ के तौर पर बॉब ईगर (Bob Iger) की वापसी के बाद से शुरू हुआ है।
