Walt Disney Layoffs: डिज्नी में एक बार फिर छंटनी की तैयारी, जा सकती हैं 1000 तक नौकरियां

Walt Disney Layoffs: कंपनी अपने खर्चों को कम करने और कामकाज को ज्यादा व्यवस्थित बनाने के लिए यह कदम उठा रही है। इससे पहले वॉल्ट डिज्नी ने जून 2025 में सैकड़ों कर्मचारियों को नौकरी से निकाला था। 2023 में 7,000 नौकरियां खत्म कर दी थीं

अपडेटेड Apr 09, 2026 पर 8:58 AM
Story continues below Advertisement
वित्त वर्ष 2025 के अंत तक डिज्नी में लगभग 231,000 लोग काम कर रहे थे।

वॉल्ट डिज्नी आने वाले हफ्तों में 1,000 तक नौकरियां कम करने की तैयारी में है। इनमें से कई नौकरियां कंपनी के मार्केटिंग विभाग में कम की जाएंगी। वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से यह खबर दी गई है। कहा गया है कि जॉब कट की योजनाएं मार्च में जोश डी'अमारो के डिज्नी के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर के तौर पर नई भूमिका संभालने से पहले ही शुरू हो गई थीं।

बताया जा रहा है कि कंपनी अपने खर्चों को कम करने और कामकाज को ज्यादा व्यवस्थित बनाने के लिए यह कदम उठा रही है। कंपनी का कहना है कि बदलते समय में लागत को नियंत्रित करना और कामकाज को सरल बनाना जरूरी हो गया है। यह छंटनी योजनाबद्ध तरीके से की जाएगी। इससे कंपनी के कुल कर्मचारियों में से 1 प्रतिशत से भी कम लोग प्रभावित हो सकते हैं।

वित्त वर्ष 2025 तक थे 231,000 कर्मचारी


वित्त वर्ष 2025 के अंत तक डिज्नी में लगभग 231,000 लोग काम कर रहे थे। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि डिज्नी के नए चीफ मार्केटिंग ऑफिसर असद अयाज कंपनी के मार्केटिंग समूह को एकजुट करने और खर्चों में कटौती करने की भी योजना बना रहे हैं। ऐसा वह 'प्रोजेक्ट इमेजिन' नामक कोड-नेम के तहत कर रहे हैं। अयाज ने जनवरी में कंपनी में एक नए मार्केटिंग संगठन की देखरेख शुरू की थी।

संकट के बीच सरकार लाने जा रही ₹2.5 लाख करोड़ की क्रेडिट गारंटी स्कीम, विमानन और MSME सेक्टर को मिलेगी संजीवनी

Disney में इससे पहले भी हो चुकी है छंटनी

इससे पहले वॉल्ट डिज्नी ने जून 2025 में सैकड़ों कर्मचारियों को नौकरी से निकाला था। उस वक्त इसकी मार फिल्म, टीवी, मार्केटिंग, पब्लिसिटी, कास्टिंग, डेवलपमेंट और कॉरपोरेट फाइनेंस डिवीजंस पर पड़ी थी। साल 2023 में Disney में बड़े पैमाने पर छंटनी हुई थी। कंपनी ने 5.5 अरब डॉलर की बचत करने के लिए 7,000 नौकरियां खत्म कर दी थीं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।