शेयरों के परफॉर्मेंस का अंदाजा लगान में कई बार दिग्गज इन्वेस्टर्स भी मात खा जाते हैं। वेल्स फार्गो एंड कंपनी (Well Fargo and co.) का शेयर इसका मिसाल है। इस शेयर ने पिछले साल सबसे ज्यादा रिटर्न दिया। इसका परफॉर्मेंस एपल (Apple) और बैंक ऑफ अमेरिका (Bank of America) के शेयरों से भी बढ़िया रहा। लेकिन, वॉरेन बफे (Warren buffet) की कंपनी बर्कशायर हैथवे (Berkshire Hathway) ने इस शेयर में अपना निवेश घटाया।
