दिग्गज निवेशक Warren Buffett बोले, "फाइनेंशियल एडवाइजर्स की जगह बंदरों की सलाह पर पैसे लगाना करूंगा पसंद"

दिग्गज अमेरिकी निवेशक वॉरेन बफे (Warren Buffet) का कहना है कि निवेश एक काफी सरल गेम है, लेकिन फाइनेंशियल एडवाइजर्स इसे बहुत ज्यादा कठिन बनाकर दिखाते हैं

अपडेटेड Jun 13, 2022 पर 10:26 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
वॉरेन बुफे, दिग्गज अमेरिकी निवेशक

दिग्गज अमेरिकी निवेशक वॉरेन बफे (Warren Buffett) का कहना है कि निवेश एक काफी सरल गेम है, लेकिन फाइनेंशियल एडवाइजर्स इसे बहुत ज्यादा कठिन बनाकर दिखाते हैं। अपनी कंपनी बर्कशायर हैथवे ( Berkshire Hathaway) के शेयरहोल्डरों की सालाना बैठक में बोलते हुए बफे ने कहा कि "कोई बंदर" भी बस अमेरिकी कंपनियों में पैसे फेंककर बेहतर रिटर्न दिला सकता है।

CNBC की एक रिपोर्ट के मुताबिक बफे ने कहा, "अगर आपके पास एक बंदर हो जो बहुत सारे पर्चों में से एक पर्चा चुन सकता हो, तो इससे आपके सारे मैनेजमेंट फीस की बचत हो जाएगी और मैं उन एडवाइजर्स की जगह बंदर की सलाह पर दांव लगाना पंसद करूंगा। "

वॉरेन बफे ने वॉल स्ट्रीट के फाइनेंशियल एडवाइजर्स पर निशाना साधते हुए उन्हें "पूंजीवाद की मेज से गिरने वाले टुकड़ों को पकड़ने" वाला बताया। उन्होंने कहा कि अधिकतर मामलों में बंदर में बस अमेरिकी कंपनियों में पैसे फेंककर इनसे बेहतर रिटर्न दिला सकते हैं।


यह भी पढ़ें- निवेशकों को 17 अरब डॉलर का नुकसान, LIC बना एशिया में दूसरा सबसे अधिक पैसा डुबाने वाला IPO

बुफे ने आगे कहा कि अधिकतर लोगों को सिर्फ "एक अमेरिकी व्यवसाय" में अपना पैसा लगाने की जरूरत है और फिर इसे आराम से बढ़ने दें।

उन्होंने कहा, "यह देखना काफी हैरानी भरा है कि जो चीज बहुत आसान है, उसे लोग कितना कठिन बनाकर पेश करते हैं। हालांकि यह भी सही है कि अगर वे (फाइनेंशियल एडवाइजर्स) आपको बता देंगे कि यह कितनी आसाना चीज है, तो करीब 90 फीसदी लोग उनकी सेवा ही नहीं लेंगे और उनका धंधा बंद हो जाएगा।"

बता दें कि वॉरेन बफे (Warren Buffett) पहले भी कई बार फाइनेंशियल एडवाइजर्स पर हमला बोल चुके हैं। अप्रैल महीने में उन्होंने एक कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वॉल स्ट्रीट एडवाइजर्स ने बाजार को "जुआ पार्लर" में बदल दिया है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।