Get App

NBFC लोन क्या है? जानें बैंक लोन और NBFC पर्सनल लोन में फर्क और कौन-सा है ज्यादा फायदेमंद

NBFCs आसान अप्रूवल के साथ इंस्टेंट और फ्लेक्सिबल पर्सनल लोन उपलब्ध कराती हैं, जबकि बैंक सस्ती ब्याज दर और ज्यादा लोन अमाउंट का ऑप्शन देते हैं. सही लेंडर का चुनाव आपकी जरूरतों और फाइनेंशियल इमरजेंसी पर निर्भर करता है.

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 16, 2026 पर 12:25 PM
NBFC लोन क्या है? जानें बैंक लोन और NBFC पर्सनल लोन में फर्क और कौन-सा है ज्यादा फायदेमंद

क्या कभी आपके साथ ऐसा हुआ है कि आपको लोन की जरूरत पड़ी हो लेकिन बैंक के सख्त नियमों और धीमे प्रोसेस से आप परेशान हो गए हों? ऐसी स्थिति में नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियां यानी NBFCs एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती हैं. ये भी बैंकों की तरह लोन देती हैं, लेकिन इनके नियम-कायदे थोड़े अलग होते हैं. आरबीआई रेगुलेटेड और कंपनीज एक्ट, 1956 के तहत रजिस्टर ये कंपनियां, आम लोगों और कारोबारियों या बिजनेस फर्म को बगैर सख्त शर्तों के जरूरी फंड मुहैया कराती हैं. 

NBFC पर्सनल लोन क्या है?

NBFC पर्सनल लोन वे लोन होते हैं, जिन्हें NBFC कंपनियां देती हैं. इन कंपनियों के पास बैंकिंग लाइसेंस नहीं होता, लेकिन ये लोन और क्रेडिट सुविधाएं देने के किए कानूनी रूप से एलिजिबल होती हैं. कुछ NBFCs रिटायरमेंट प्लानिंग में भी मदद करती हैं.

NBFC लोन उन लोगों के लिए एक अच्छा ऑप्शन है, जिन्हें बैंक से लोन नहीं मिलता, खासकर कम क्रेडिट स्कोर या डॉक्युमेंट की कमी की वजह से.

NBFCs अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से फंड देती हैं. कुछ गाड़‍ियों या मशीनों की खरीद के लिए लोन देती हैं (एसेट फाइनेंसिंग कंपनियां), तो कुछ पर्सनल या बिजनेस लोन देती हैं (लोन कंपनियां). बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट के लिए 'इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनियां', कम इनकम वालों के लिए 'माइक्रो-फाइनेंस इंस्टिट्यूशन' और होम लोन के लिए 'हाउसिंग फाइनेंस कंपनियां' भी NBFCs के तहत आती हैं.

सब समाचार

+ और भी पढ़ें