कौन हैं पिलर लोपेज, जिन्हें Vodafone Group ने चुना नया CFO; मिलेगी कितनी मोटी सैलरी

Vodafone Group में पिलर लोपेज वोडाफोन की सेवा को बेहतर बनाने, ऑपरेशंस को और सरल बनाने और फ्री कैश फ्लो में लगातार ग्रोथ के लिए डेला वैले के साथ काम करेंगी। लोपेज ने स्पेन के टेलीकॉम ग्रुप टेलीफोनिका के साथ भी 16 साल बिताए हैं

अपडेटेड Jun 19, 2025 पर 5:49 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पिलर लोपेज को 725,000 पाउंड की बे​स सैलरी​ मिलेगी।

ब्रिटेन के वोडाफोन ग्रुप (Vodafone Group) ने पिलर लोपेज को अपना नया चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) नियुक्त किया है। वह लुका म्यूसिक की जगह लेंगी। म्यूसिक इस साल नवंबर के आखिर में ग्रुप छोड़ रहे हैं। कंपनी ने कहा कि लोपेज अक्टूबर में CFO के पद पर नियुक्त होंगी लेकिन उनकी औपचारिक नियुक्ति 1 दिसंबर, 2025 से प्रभावी होगी। लोपेज माइक्रोसॉफ्ट से निकलकर वोडाफोन के साथ जुड़ रही हैं। माइक्रोसॉफ्ट में उन्होंने पश्चिमी यूरोप के लिए चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर समेत कई भूमिकाएं निभाईं।

उन्होंने हाल ही में लंदन स्टॉक एक्सचेंज ग्रुप के साथ माइक्रोसॉफ्ट की साझेदारी का नेतृत्व किया। वोडाफोन ने एक बयान में कहा है कि लोपेज ने माइक्रोसॉफ्ट से पहले स्पेन के टेलीकॉम ग्रुप टेलीफोनिका के साथ 16 साल बिताए। इस दौरान उन्होंने फाइनेंस से जुड़े रोल्स के साथ-साथ कई सीनियर लीडरशिप रोल भी निभाए। वह टेलीफोनिका की जर्मन यूनिट के सुपरवायजरी बोर्ड में भी थीं।

वोडाफोन के लिए क्यों अहम है यह नियुक्ति


ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि वोडाफोन के लिए यह नियुक्ति एक महत्वपूर्ण वक्त पर हुई है। मार्गेरिटा डेला वैले खराब प्रदर्शन करने वाले एसेट्स को बेचने और यूके में सीके हचिसन होल्डिंग्स लिमिटेड की थ्री के साथ विलय के सौदे की घोषणा करने के बाद बिजनेस का फोकस फिर से अपने मुख्य बाजारों पर ला रही हैं। डेला वैले ने जो बदलाव का वादा किया था, वह अभी तक पूरा नहीं हुआ है और 2023 में उनकी नियुक्ति के बाद से वोडाफोन के शेयर की कीमत में लगभग 22% की गिरावट आई है। लोपेज का जर्मनी का अनुभव वोडाफोन के लिए वैल्यूएबल साबित हो सकता है क्योंकि कंपनी के रेवेन्यू का लगभग एक तिहाई हिस्सा जर्मनी से आता है।

Microsoft Layoffs: माइक्रोसॉफ्ट के एंप्लॉयीज के लिए बुरी खबर, एक बार फिर जाने वाली हैं हजारों नौकरियां

रॉयटर्स के मुताबिक, वोडाफोन की CEO मार्गेरिटा डेला वैले ने कहा, "लोपेज को टे​लीकॉम और टेक्नोलॉजी दोनों सेक्टर्स का गहरा ज्ञान है और वह इंटरनेशनल लेवल पर कई लीडरशिप पोजिशंस पर रह चुकी हैं।" लोपेज वोडाफोन की सेवा को बेहतर बनाने, ऑपरेशंस को और सरल बनाने और फ्री कैश फ्लो में लगातार ग्रोथ के लिए डेला वैले के साथ काम करेंगी।

कितनी होगी लोपेज की सैलरी

लोपेज को 725,000 पाउंड (971,680 डॉलर) की बे​स सैलरी​ मिलेगी। भारतीय करेंसी में यह 6.29 करोड़ रुपये से ज्यादा है। लोपेज का बोनस उनकी बेस सैलरी का 200% होगा और उन्हें 450% तक का लॉन्ग टर्म इंसेंटिव मिलेगा। म्यूसिक की बेस सैलरी 760,000 पाउंड है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।