Wipro Layoff: देश की शीर्ष आईटी कंपनियों में से एक विप्रो (Wipro) ने अपने सैंकड़ों कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक निकाले गए सभी कर्मचारी फ्रेशर्स थे और इन्हें इंटरनल टेस्ट में खराब प्रदर्शन के बाद निकाला गया है। विप्रो ने मीडिया पोर्टलों के सवालों के जवाब में बताया, "हमें 452 फ्रेशर्स को नौकरी से निकालना पड़ा क्योंकि उन्होंने ट्रेनिंग के बाद भी बार-बार टेस्ट में खराब प्रदर्शन किया।" निकाले गए सभी कर्मचारियों को उनका टर्मिनेशन लेटर मिल गया है। लेटर में कहा गया है कि कंपनी ने सभी एंप्लॉययी के ट्रेनिंग पर 75,000 रुपये खर्च किए हैं जो शर्तों के मुताबिक टेस्ट में फेल होने के बाद उन्हें चुकाने हैं, लेकिन कंपनी ने इस रकम को माफ कर दिया है।
