Get App

Zerodha Mutual Fund का एसेट बेस 1000 करोड़ रुपये के पार, 40 दिन में ही 500 करोड़ बढ़ा AUM

जिरोधा म्यूचुअल फंड (Zerodha Mutual Fund) ने गुरुवार को घोषणा की कि उसके AUM ने 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फंड हाउस का एयूएम 15 फरवरी को 500 करोड़ रुपये के आंकड़े पर पहुंचा था। कंपनी के एयूएम में पहले 500 करोड़ रुपये लगभग तीन महीने में जुड़े थे

Edited By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Mar 28, 2024 पर 6:58 PM
Zerodha Mutual Fund का एसेट बेस 1000 करोड़ रुपये के पार, 40 दिन में ही 500 करोड़ बढ़ा AUM
जेरोधा (Zerodha) और स्मॉलकेस (smallcase) के ज्वाइंट वेंचर (JV) जेरोधा फंड हाउस के एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) में बड़ा उछाल देखने को मिला है।

जेरोधा (Zerodha) और स्मॉलकेस (smallcase) के ज्वाइंट वेंचर (JV) जेरोधा फंड हाउस के एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) में बड़ा उछाल देखने को मिला है। कंपनी का AUM सिर्फ 40 दिन में 500 करोड़ रुपये बढ़ गया है। जिरोधा म्यूचुअल फंड (Zerodha Mutual Fund) ने गुरुवार को घोषणा की कि उसके AUM ने 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फंड हाउस का एयूएम 15 फरवरी को 500 करोड़ रुपये के आंकड़े पर पहुंचा था। कंपनी के एयूएम में पहले 500 करोड़ रुपये लगभग तीन महीने में जुड़े थे। वहीं, कंपनी ने 500 करोड़ रुपये से 1,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा सिर्फ 40 दिन में हासिल कर लिया।

Smallcase के फाउंडर का बयान

स्मॉलकेस के फाउंडर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) वसंत कामत ने सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “यह देखकर खुशी हुई कि जिरोधा फंड हाउस पर निवेशकों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है और केवल 40 दिन में संपत्ति दोगुनी होकर 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गई है। यह इंडेक्स-बेस्ड इनवेस्टमेंट प्रोडक्ट्स के लिए बढ़ती मांग को दिखाता है और हम सभी प्रतिक्रियाओं और विचारों के लिए आभारी हैं।”

फंड हाउस चार म्यूचुअल फंड स्कीम को मैनेज करता है जिसमें केवल पेसिव फंड शामिल हैं। जिरोधा ELSS टैक्स सेवर निफ्टी लार्जमिडकैप 250 इंडेक्स फंड, जिरोधा निफ्टी लार्जमिडकैप 250 इंडेक्स फंड, जिरोधा निफ्टी 1डी रेट लिक्विड ईटीएफ, और जिरोधा गोल्ड ईटीएफ फंड हाउस की वर्तमान ऑफरिंग हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें