Get App

Zerodha Results: FY22 में मुनाफा दोगुना बढ़कर 2,094 करोड़ पर पहुंचा, ऑपरेटिंग रेवेन्यू में 80% का उछाल

Zerodha के ऑपरेटिंग रेवेन्यू में 80 फीसदी से अधिक का इजाफा हुआ है, जिसके चलते मुनाफे में यह उछाल देखने को मिला है। इस मुनाफे ने कंपनी को भारत में सबसे अधिक प्रॉफिटेबल न्यू एज की टेक्नोलॉजी कंपनियों में से एक बना दिया

Edited By: Shubham Thakurअपडेटेड Jan 09, 2023 पर 7:30 PM
Zerodha Results: FY22 में मुनाफा दोगुना बढ़कर 2,094 करोड़ पर पहुंचा, ऑपरेटिंग रेवेन्यू में 80% का उछाल
Zerodha का नेट प्रॉफिट वित्त वर्ष 2022 में बढ़कर लगभग दोगुना हो गया है।

Zerodha Results: देश की सबसे बड़ी ऑनलाइन ब्रोकरेज कंपनी Zerodha का नेट प्रॉफिट वित्त वर्ष 2022 में लगभग दोगुना बढ़कर 2,094 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। कंपनी के ऑपरेटिंग रेवेन्यू में 80 फीसदी से अधिक का इजाफा हुआ है, जिसके चलते मुनाफे में यह उछाल देखने को मिला है। इस मुनाफे ने कंपनी को भारत में सबसे अधिक प्रॉफिटेबल न्यू एज की टेक्नोलॉजी कंपनियों में से एक बना दिया। कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय (MCA) में कंपनी की रेगुलेटरी फाइलिंग के अनुसार Zerodha ने FY22 में 2,094 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया है, जो कि FY21 में 1,122 करोड़ रुपये से 87 प्रतिशत अधिक है। फाइलिंग के अनुसार, FY22 में कंपनी का ऑपरेटिंग रेवेन्यू एक साल पहले से 82 प्रतिशत बढ़कर 4,963 करोड़ रुपये हो गया। ज़ेरोधा ने आज तक एक्सटर्नल इन्वेस्टर्स से एक भी राउंड की फंडिंग नहीं जुटाई है।

फीस और कमीशन इनकम 4,128 करोड़ रुपये 

Zerodha मुख्य रूप से ब्रोकरेज फीस और कमीशन के ज़रिए रेवेन्यू कमाता है। रेगुलेटरी फाइलिंग के अनुसार, FY22 में कंपनी की फीस और कमीशन इनकम एक साल पहले के 2,252 करोड़ रुपये से बढ़कर 4,128 करोड़ रुपये हो गई. कमीशन और फीस इनकम के अलावा Zerodha को इंटरेस्ट इनकम के ज़रिए 614 करोड़ रुपये से कुछ अधिक की आय हुई है, जो एक साल पहले से 50 प्रतिशत से अधिक बढ़ी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें