Get App

Zetwerk ने Indian Oil से मिलाया हाथ, भारत में 1400 से अधिक फास्ट EV चार्जर लगाएगी कंपनी

Zetwerk ने बताया कि इन ईवी चार्जर्स को बड़े शहरों और प्रमुख हाईवे में लगाने की योजना है, जिससे एक्सेसेबिलिटी और यात्रा सुविधा में बढ़ोतरी होगी। कंपनी ने कहा कि यह कॉन्ट्रैक्ट उसे एक बिडिंग प्रोसेस से गुजरने के बाद मिला है। इस बिडिंग प्रोसेस में देश के 40 से अधिक ईवी सप्लायर्स ने हिस्सा लिया था

Edited By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Mar 28, 2024 पर 3:01 PM
Zetwerk ने Indian Oil से मिलाया हाथ, भारत में 1400 से अधिक फास्ट EV चार्जर लगाएगी कंपनी
Zetwerk को इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) से ऑर्डर मिला है।

कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग सर्विस प्रोवाइडर Zetwerk को इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) से ऑर्डर मिला है। इस ऑर्डर के तहत कंपनी पूरे भारत में ईवी फास्ट चार्जर लगाएगी। डील के तहत Zetwerk 50-60 किलोवाट और 100-120 किलोवाट की क्षमता वाले 1400 से अधिक ईवी चार्जर स्थापित करेगी। कंपनी ने एक बयान में कहा कि ये DC डुअल गन CCS2 DC चार्जर होंगे जो डायनेमिक लोड-शेयरिंग मोड के साथ एक साथ दो व्हीकल को चार्ज कर सकते हैं।

क्या है Zetwerk का प्लान?

कंपनी ने बताया कि इन ईवी चार्जर्स को बड़े शहरों और प्रमुख हाईवे में लगाने की योजना है, जिससे एक्सेसेबिलिटी और यात्रा सुविधा में बढ़ोतरी होगी। कंपनी ने कहा कि यह कॉन्ट्रैक्ट उसे एक बिडिंग प्रोसेस से गुजरने के बाद मिला है। इस बिडिंग प्रोसेस में देश भर के 40 से अधिक ईवी सप्लायर्स ने हिस्सा लिया था।

यह कॉन्ट्रैक्ट IOC को एक टॉप एनर्जी सॉल्यूशन प्रोवाइडर बनने के प्रयास में मदद करेगा। इंडियन ऑयल EV जैसे मोबिलिटी के उभरते ट्रेंड्स में सक्रिय रूप से निवेश कर रही है। यह उस कंपनी के लिए एक बड़ी उपलब्धि है जो रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में अपनी पहुंच का दायरा बढ़ा रही है और बांग्लादेश के सबसे बड़े सोलर पावर प्लांट को स्थापित करने में भी शामिल रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें