फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो (Zomato) में चीफ ऑफ स्टाफ की पोजिशन के लिए दो लोगों को हायर किया गया है। इस बारे में कंपनी के फाउंडर और सीईओ दीपिंदर गोयल (Deepinder Goyal) ने 5 फरवरी को एक सोशल मीडिया पोस्ट में जानकारी दी। जोमैटो में चीफ ऑफ स्टाफ बनने के लिए 18,000 से अधिक लोगों ने अप्लाई किया था। दीपिंदर गोयल ने नवंबर 2024 में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली थी कि उन्हें एक चीफ ऑफ स्टाफ की जरूरत है। लेकिन इस रोल के लिए पहले साल में कोई सैलरी नहीं होगी, उल्टा चीफ ऑफ स्टाफ बने एंप्लॉयी को जोमैटो को 20 लाख रुपये का पेमेंट करना होगा।
