फूड डिलीवरी फर्म जोमैटो (Zomato) के को-फाउंडर मोहित गुप्ता (Mohit Gupta) ने कंपनी से इस्तीफा दे दिया है। वह पिछले साढ़े 4 सालों से कंपनी से जुड़े हुए थे। हाल के हफ्तों में यह जोमैटो में हुआ यह तीसरा हाई-प्रोफाइल इस्तीफा है। Zomato के न्यू इनीशिएटिव हेड और पूर्व फूड डिलीवरी राहुल गंजू (Rahul Ganjoo) ने भी इसी हफ्ते कंपनी से इस्तीफा दिया है। वहीं उनसे पहले सिद्धार्थ झावर ने कंपनी से इस्तीफा दिया था, जो Zomato के इंटरसिटी लीजेंड्स सर्विस के हेड थे। मोहित गुप्ता साल 2018 में फूड डिलीवरी सेगमेंट के हेड के तौर पर Zomato के साथ जुड़े थे।
