रिकॉर्ड हाई बनाने के बाद गेहूं की कीमतों में जल्द आ सकती है गिरावट, जानिए क्या है सरकार का प्लान

गेहूं की कीमत में जल्द गिरावट की उम्मीद है। सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना बंद होने के बाद सरकार अब खुले बाजार में गेहूं बेचने की तैयारी कर रही है। सूत्रों के मुताबिक ओपन मार्केट सेल्स स्कीम ( OMSS) के जरिए गेहूं की बिक्री होगी। सरकार 20 लाख मैट्रिक टन गेहूं बाजार में बेच सकती है। बता दें कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना बंद हुई है।

अपडेटेड Dec 27, 2022 पर 12:33 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सीएनबीसी-आवाज को सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक FCI छोटे व्यापारियों को 2250रुपये प्रति क्विंटल गेहूं बेच सकता है।

गेहूं की कीमत में जल्द गिरावट की उम्मीद है। सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना बंद होने के बाद सरकार अब खुले बाजार में गेहूं बेचने की तैयारी कर रही है। सूत्रों के मुताबिक ओपन मार्केट सेल्स स्कीम ( OMSS) के जरिए गेहूं की बिक्री होगी। सरकार 20 लाख मैट्रिक टन गेहूं बाजार में बेच सकती है। बता दें कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना बंद हुई है। सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना बंद होने के बाद सरकार के पास विकल्प खुले है ।

सीएनबीसी-आवाज को सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक FCI छोटे व्यापारियों को 2250रुपये प्रति क्विंटल गेहूं बेच सकता है। इस बीच दिल्ली में गेहूं की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी आई है। दिल्ली में गेहूं के दाम 2915 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंचे है।

दो साल के निचले स्तर पर रबड़ की कीमतें, उत्पादन गिरने के बावजूद भाव में रिकवरी के आसार नहीं


सरकारी भंडार में कितना गेहूं?

1 अप्रैल तक सरकार के पास 113 लाख टन गेहूं होगा। मौजूदा नियमों के मुताबिक सरकार को 74 लाख टन की जरूरत होगी। 1 जनवरी को सरकार को बफर के मुताबिक 138 लाख टन गेहूं की जरूरत है। 1 जनवरी को सरकार के पास बफर से 21 लाख मैट्रिक टन अतिरिक्त गेहूं मौजूद है।

बढ़ेगा गेहूं का उत्पादन

बता दें कि रबी सीजन में गेहूं की बुआई 3% बढ़ी है। रबी सीजन में गेहूं की बुआई बढ़कर 312.26 लाख हेक्टेयर पहुंची है। 2022-23 में ज्यादा उत्पादन की उम्मीद है। वहीं 2021-22 में 302.61 लाख हेक्टेयर में बुआई हुई थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।