Agri Commodity: मसालों में उठा-पटक जारी, इंटरनेशनल मार्केट में गिरे खाने के तेल के दाम

NCDEX पर मसालों में उतार चढ़ाव का खेल जारी है। हल्दी लगातार 2 दिनों से गिर रही है। वहीं जीरे में भी लगातार चौथे दिन दबाव बना हुआ है। धनिये भी दबाव में कारोबार करता हुआ दिखाई दे रहा है। 2 दिनों में हल्दी के दाम करीब 7% तक गिरे है

अपडेटेड Apr 08, 2025 पर 4:42 PM
Story continues below Advertisement
धनिया की चाल पर नजर डालें तो 1 हफ्ते में 0.18 फीसदी लुढ़का है। वहीं 1 महीने में इसमें 1 फीसदी की बढ़त देखने को मिली।

NCDEX पर मसालों में उतार चढ़ाव का खेल जारी है। हल्दी लगातार 2 दिनों से गिर रही है। वहीं जीरे में भी लगातार चौथे दिन दबाव बना हुआ है। धनिये भी दबाव में कारोबार करता हुआ दिखाई दे रहा है। 2 दिनों में हल्दी के दाम करीब 7% तक गिरे है। आज हल्दी का अप्रैल वायदा 13845 तक गिरा है।

इस बीच 4 दिनों की तेजी के बाद जीरे का भाव 1% गिरा है। जीरे का भाव आज 25000 के करीब पहुंचा था। मुनाफावसूली के कारण जीरे की कीमतों में गिरावट आई है। धनिये की कीमतों में लगातार दबाव कायम है। धनिये का भाव 8000 के करीब पहुंच कर गिरा है।

हल्दी की चाल पर नजर डालें तो 1 हफ्ते में इसमें 7 फीसदी की गिरावट देखने को मिला। जबकि 1 महीने में इसमें 6 फीसदी का दबाव देखने को मिला। वहीं जनवरी 2025 से अब तक हल्दी के दाम 5 फीसदी लुढ़का है। जबकि 1 साल में हल्दी में 0.70 फीसदी की बढ़त देखने को मिली।


जीरे की चाल पर नजर डालें तो 1 हफ्ते में इसमें 4 फीसदी का उछाल देखने को मिला है जबकि 1 महीने में जीरे का दाम 8 फीसदी चढ़ा है। वहीं जनवरी 2025 से अब तक जीरा 1 फीसदी लुढ़का है जबकि 1 साल में इसमें 8 फीसदी का दबाव देखने को मिल रहा है।

इसी तरह धनिया की चाल पर नजर डालें तो 1 हफ्ते में 0.18 फीसदी लुढ़का है। वहीं 1 महीने में इसमें 1 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। जनवरी 2025 से अब तक धनिया का दाम 3 फीसदी गिरा। वहीं 1 साल में इसमें 6 फीसदी की बढ़त देखने को मिली।

खाने के तेल की कीमतों में गिरावट

इंटरनेशनल मार्केट में खाने के तेल की कीमतों में गिरावट दिख रही है। चाहे पाम हो या फिर सोयाबीन सभी में दबाव है। पाम ऑयल 4200 रिंग्गित तक फिसला है। 2 अप्रैल को सोयाबीन का भाव 4500 रिंग्गित के पार थे। सनफ्लावर ऑयल 2025 के हाई से 4% गिरा। सनफ्लावर ऑयल 325 डॉलर प्रति टन के नीचे फिसला है।

2025 के हाई से सरसों का भाव 5% गिरा है। सरसों का भाव 530 यूरो/टन के नीचे फिसला। 2025 के हाई से सोयाबीन 7% से ज्यादा गिरा। फरवरी में सोयाबीन$1075/बुशेल तक पहुंचा था।

Wheat News: देश में हो सकता है गेंहू का रिकॉर्ड उत्पादन, USDA ने जताया अनुमान, जानें आगे क्या कीमतों में आएगा उछाल

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Apr 08, 2025 4:42 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।