सोना लगातार नया रिकॉर्ड बना रहा है। शादी का सीजन भी चल रहा है। ऐसे में क्या लोगों ने सोना खरीदना कम कर दिया है? यही जानने की कोशिश की सीएनबीसी-आवज़ संवाददाता केतन जोशी ने। उनकी पड़ताल से पता चलता है कि सोना अभी ऑल टाइम हाई चल रहा है लेकिन खरीदारी रुकी नहीं है। दशकों पहले सिर्फ़ डायमंड ज्वेलरी में 14 या 18 कैरेट की ज्वेलरी का इस्तेमाल हो रहा था लेकिन अब गोल्ड ज्वेलरी में भी होने लगा है। लगातार बढ़ रहे गोल्ड प्राइस के कारण ज्वेलरी का नया सेगमेंट शुरू हो गया है।
