Get App

इंडोनेशिया से पॉम आयल के एक्सपोर्ट पर बैन आज से हुआ लागू, जानिए इंडस्ट्री कितनी है तैयार

इधर सरकार पाम ऑयल के उत्पादन पर जोर दे रही है। FY26 तक उत्पादन 3 गुना करने का लक्ष्य है। देश में CPI, WPI पहले ही रिकॉर्ड स्तरों पर है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 28, 2022 पर 2:49 PM
इंडोनेशिया से पॉम आयल के एक्सपोर्ट पर बैन आज से हुआ लागू, जानिए इंडस्ट्री कितनी है तैयार
पॉम तेल की कीमतों में 1 हफ्ते में 10 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली है।

 

खाने के तेल पर बैन लगाने का इंडोनेशिया का फैसला आज (28 अप्रैल) से लागू हो गया है। वह CPO, RPO, RBD palm oil का एक्सपोर्ट नहीं करेगा। इंडिया पर इसका क्या असर पड़ेगा, देश में खाने के तेल की कीमत कितनी बढ़ सकती है, क्या दूसरी चीजों की कीमतों पर भी इसका असर दिख सकता है? आइए इन सवालों के जवाब जानने की कोशिश करते हैं।

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने कहा है कि खाने के तेलों के एक्सपोर्ट पर बैन अगले आदेश तक जारी रहेगा। दरअसल, इंडोनेशिया में खाने के तेलों की कीमतें काफी बढ़ गई हैं। इसकी वजह पाम ऑयल की सप्लाई में कमी है। बढ़ती महंगाई को काबू में करने के लिए विडोडो ने एडिबल ऑयल का एक्सपोर्ट रोकने का फैसला किया है।

इंडोनेशिया पाम ऑयल का दुनिया का सबसे बड़ा एक्सपोर्टर है। एक्सपोर्ट पर बैन लगाने के उसके फैसले के बाद इंडिया सहित दुनियाभर में पाम ऑयल और दूसरे तेलों के दाम चढ़े हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें