Budget 2024: मोदी 3.0 के पहले बजट का बिगुल बज चुका है। आगामी 23 जुलाई को मोदी सरकार का पहला बजट आने वाला है। इस दिन देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण फिर से एक बार यूनियन बजट (Union Budget) पेश करेंगी। बजट पर आम लोगों के साथ ही कारोबारियों की नजर लगी रहती है। शेयर बाजार भी उत्सुकता से इस बार के बजट में होने वाली घोषणाआों का इंतजार कर रहा है। हर सेक्टर अपने लिए कुछ न कुछ अपेक्षाएं बजट से लगाये रखता है। इस बार कमोडिटी सेक्टर को बजट से क्या मिलेगा इस पर भी निगाहें रहेंगी। खास तौर पर एडिबल ऑयल के लिए बजट में क्या प्रावधान किये जाने चाहिए इस पर GGN रिसर्च के नीरव देसाई ने कहा कि सरकार ऐसा कुछ लेकर आयेगी जो हमने सोचा नहीं होगा क्योंकि ऐसा पहले भी हुआ है।
